Rajasthan SET Education Syllabus 2026 PDF Download

The Rajasthan SET Education Syllabus 2026 has been released by the University of Kota (UOK) for candidates appearing in the Rajasthan State Eligibility Test 2026 for Assistant Professor eligibility.
The syllabus includes important topics from शैक्षणिक अध्ययन, शिक्षा का इतिहास राजनीति तथा अर्थशास्त्र, शिक्षार्थी तथा अधिगम प्रक्रिया, पाठ्यचर्या तथा पाठ्यक्रम, पाठ्यचर्या निर्माण एवं मूल्यांकन, शिक्षा में शोध, शिक्षा में मापन एवं मूल्यांकन, शिक्षा में आईसीटी, शैक्षिक प्रबंधन प्रशासन एवं नेतृत्व, समावेशी शिक्षा. Candidates should study the subject-wise topics to prepare for the examination. The complete syllabus is available in PDF format for download.
Rajasthan SET Education Syllabus 2026 Overview
| Subject | Details |
|---|---|
| Exam Name | Rajasthan SET Examination 2026 |
| Conducting Body | University of Kota (UOK) |
| Subject | Education (शिक्षा) |
| Subject Code | 101006 |
| Total Questions | 100 |
| Topics Covered | शैक्षणिक अध्ययन, शिक्षा का इतिहास राजनीति एवं अर्थशास्त्र, शिक्षार्थी एवं अधिगम प्रक्रिया, पाठ्यचर्या एवं पाठ्यक्रम, पाठ्यचर्या निर्माण एवं मूल्यांकन, शिक्षा में शोध, शिक्षा में मापन एवं मूल्यांकन, शिक्षा में आईसीटी, शैक्षिक प्रबंधन प्रशासन एवं नेतृत्व, समावेशी शिक्षा |
| Total Marks | 200 |
| Syllabus Status | Released |
| Download Link | Click Here |
| Official Website | www.uok.ac.in |
Rajasthan SET Education Syllabus 2026 PDF Download – Direct Link
Candidates can download the Rajasthan SET Education syllabus PDF from the direct link given below.
Rajasthan SET Education Syllabus 2026 in Hindi – Topic Wise
राजस्थान SET (राजस्थान पात्रता परीक्षा) शिक्षा पाठ्यक्रम 2026 को कोटा विश्वविद्यालय (UOK) द्वारा जारी किया गया है। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों को विषय-वार सूचीबद्ध किया गया है। नीचे राजस्थान SET शिक्षा पाठ्यक्रम 2026 को विषय-वार हिंदी में प्रस्तुत किया गया है।
इकाई-1: शैक्षणिक अध्ययन (Educational Studies)
- विद्या के विशेष संदर्भ में भारतीय दार्शनिक विचारधाराओं (सांख्य, योग, वेदांत, बौद्ध, जैन) का योगदान, दयानंद दर्शन; तथा शैक्षिक लक्ष्यों और वैध ज्ञानार्जन की विधियों के प्रति इस्लामी परंपराएँ (Contribution of Indian philosophical thoughts (Sankhya, Yoga, Vedanta, Buddhist, Jain) in the context of Vidya, Dayananda Darshan; and Islamic traditions towards educational goals and methods of valid knowledge acquisition)
- पाश्चात्य विचारधाराओं (आदर्शवाद, यथार्थवाद, प्रकृतिवाद, व्यावहारिकतावाद, मार्क्सवाद, अस्तित्ववाद) का योगदान तथा सूचना, ज्ञान और प्रज्ञान के विशेष संदर्भ में शिक्षा में उनका योगदान (Contribution of Western thoughts (Idealism, Realism, Naturalism, Pragmatism, Marxism, Existentialism) and their contribution to education in the special context of information, knowledge and wisdom)
- शिक्षा के समाजशास्त्र के प्रति विभिन्न उपागम (प्रतीकात्मक परस्परक्रिया, संरचनात्मक प्रकार्यवाद तथा संघर्ष सिद्धांत) (Different approaches to Sociology of Education – Symbolic Interaction, Structural Functionalism and Conflict Theory)
- सामाजिक संस्थाओं की संकल्पना एवं प्रकार तथा उनके कार्य (परिवार, विद्यालय और समाज) (Concept and types of social institutions and their functions – Family, School and Society)
- सामाजिक आंदोलनों की संकल्पना, सामाजिक आंदोलनों के सिद्धांत (सापेक्ष वंचन, संसाधन जुटाना, राजनीतिक प्रक्रिया सिद्धांत तथा नव सामाजिक आंदोलन सिद्धांत) (Concept of social movements, theories of social movements – Relative Deprivation, Resource Mobilization, Political Process Theory and New Social Movement Theory)
- समाजीकरण तथा शिक्षा – शिक्षा और संस्कृति (Socialization and education – Education and Culture)
- सामाजिक परिवर्तन के लिए शैक्षिक विचार के विकास में विचारकों (स्वामी विवेकानंद, रवीन्द्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी, अरोबिंदो, जे. कृष्णामूर्ति, पावलो फ्रेरे, वोल्स्टनक्राफ्ट, नेल नौडिंग्स तथा सावित्रीबाई फूले) का योगदान (Contribution of thinkers in the development of educational thought for social change – Swami Vivekananda, Rabindranath Tagore, Mahatma Gandhi, Aurobindo, J. Krishnamurti, Paulo Freire, Wollstonecraft, Nel Noddings and Savitribai Phule)
- भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित राष्ट्रीय मूल्य – शिक्षा के विशेष संदर्भ में समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता, लोकतंत्र, समानता, स्वाधीनता (National values enshrined in the Indian Constitution – Socialism, Secularism, Justice, Liberty, Democracy, Equality, Freedom in the special context of education)
इकाई-2: शिक्षा का इतिहास, राजनीति तथा अर्थशास्त्र (History, Politics and Economics of Education)
- अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में समितियों और आयोगों का योगदान – माध्यमिक शिक्षा आयोग (1953), कोठारी शिक्षा आयोग (1964-66), राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986, 1992), राष्ट्रीय शिक्षक आयोग (1999), राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (2005), राष्ट्रीय ज्ञान आयोग (2007), यशपाल समिति रिपोर्ट (2009), अध्यापक शिक्षा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (2009), न्यायमूर्ति वर्मा समिति रिपोर्ट (2012) (Contribution of committees and commissions in the field of teacher education – Secondary Education Commission (1953), Kothari Education Commission (1964-66), National Education Policy (1986, 1992), National Teacher Commission (1999), National Curriculum Framework (2005), National Knowledge Commission (2007), Yashpal Committee Report (2009), National Curriculum Framework for Teacher Education (2009), Justice Verma Committee Report (2012))
- नीतियों और शिक्षा के बीच संबंध, शिक्षा नीति और राष्ट्रीय विकास के बीच संपर्क कड़ी (Relationship between policies and education, linkage between education policy and national development)
- शिक्षा नीति तथा नीति निर्धारण प्रक्रिया के निर्धारक तत्त्वः वर्तमान स्थिति का विश्लेषण, नीति विकल्पों का सृजन, नीति विकल्पों का मूल्यांकन, नीतिगत निर्णयन, नीति कार्यान्वयन की योजना बनाना, नीति के प्रभाव का आकलन तथा अनुवर्ती नीति-चक्र (Determinants of education policy and policy making process – analysis of current situation, creation of policy alternatives, evaluation of policy alternatives, policy decision making, planning policy implementation, assessment of policy impact and subsequent policy-cycle)
- शिक्षा के अर्थशास्त्र की संकल्पना : शिक्षा में लागत लाभ विश्लेषण बनाम लागत प्रभावी विश्लेषण (Concept of Economics of Education: Cost Benefit Analysis vs Cost Effective Analysis in education)
- उच्च शिक्षा को आर्थिक प्रतिफल – संकेतन सिद्धांत बनाम मानव पूंजी सिद्धांत (Economic returns to higher education – Signaling Theory vs Human Capital Theory)
- शैक्षिक विद्या-प्रणाली की अवधारणा, सूक्ष्म एवं स्थूल स्तर पर शैक्षिक विद्या-प्रणाली, बजट निर्माण की संकल्पना (Concept of educational finance system, educational finance system at micro and macro level, concept of budgeting)
- राजनीति और शिक्षा के बीच संबंध, शिक्षा की राजनीति संबंधी दृष्टिकोण – उदारवादी, रूढ़िवादी तथा समालोचनात्मक (Relationship between politics and education, perspectives on politics of education – Liberal, Conservative and Critical)
- राजनीति को समझने के उपागम – (व्यवहारवाद, प्रणाली विश्लेषण का सिद्धांत तथा तर्कसंगत विकल्प का सिद्धांत) (Approaches to understanding politics – Behaviouralism, System Analysis Theory and Rational Choice Theory)
- राजनीतिक विकास तथा राजनीतिक समाजीकरण के लिए शिक्षा (Education for political development and political socialization)
इकाई-3: शिक्षार्थी तथा अधिगम प्रक्रिया (Learner and Learning Process)
- वृद्धि तथा विकास : संकल्पना तथा सिद्धांत, संज्ञानात्मक प्रक्रियाएँ तथा संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाएँ (Growth and Development: concepts and principles, cognitive processes and stages of cognitive development)
- व्यक्तित्व : परिभाषाएँ तथा सिद्धान्त (फ्रायड, कार्ल रोजर्स, गोर्डन ऑलपोर्ट, मैक्स वर्षाइमर, कूर्ट कोफ्का) (Personality: definitions and theories – Freud, Carl Rogers, Gordon Allport, Max Wertheimer, Kurt Koffka)
- मानसिक स्वास्थ्य तथा मानसिक स्वच्छता (Mental health and mental hygiene)
- बुद्धि के प्रति उपागम – एकिक से बहुलित तक : सामाजिक बुद्धि की संकल्पनाएँ, बहुल-बुद्धि, संवेगात्मक बुद्धि, स्टर्नबर्ग, गार्डनर द्वारा प्रवर्तित बुद्धि के सिद्धांत (Approaches to intelligence – unitary to multiple: concepts of social intelligence, multiple intelligence, emotional intelligence, Sternberg, Gardner’s theories of intelligence)
- बुद्धि का निर्धारण, समस्या समाधान की संकल्पनाएँ, समालोचनात्मक चिंतन, अधिसंज्ञान तथा सर्जनात्मकता (Determination of intelligence, concepts of problem solving, critical thinking, meta-cognition and creativity)
- अधिगम (ज्ञानार्जन) के नियम (थार्नडाइक) तथा सिद्धांत (पावलव, स्किनर) (Laws of learning (Thorndike) and theories of learning (Pavlov, Skinner))
- अधिगम के व्यवहारपरक, संज्ञानात्मक तथा सामाजिक सिद्धांत (Behavioral, cognitive and social theories of learning)
- सामाजिक अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक, सामाजिक योग्यता, सामाजिक संज्ञान की संकल्पना, सामाजिक संबंध तथा समाजीकरण के लक्ष्यों की समझ (Factors affecting social learning, social competence, concept of social cognition, understanding of social relationships and goals of socialization)
- मार्गदर्शन तथा परामर्श : प्रकृति, सिद्धांत तथा आवश्यकता, मार्गदर्शन के प्रकार (शैक्षिक, व्यावसायिक, व्यक्तिगत, सामाजिक और निर्देशात्मक, गैर-निर्देशात्मक) (Guidance and Counseling: nature, principles and need, types of guidance – educational, vocational, personal, social and directive, non-directive)
- परामर्श के प्रति उपागम – संज्ञानात्मक-व्यवहारवादी (एल्बर्ट एलिस – आरईबीटी) और मानवतावादी, व्यक्ति-केन्द्रित परामर्श (कार्ल रोजर्स) (Approaches to counseling – Cognitive-Behavioral (Albert Ellis – REBT) and Humanistic, Person-centered counseling (Carl Rogers))
- परामर्श के सिद्धांत (व्यवहारवादी, तर्कसंगत, संवेगात्मक तथा यथार्थ) (Theories of counseling – behavioral, rational, emotional and reality)
इकाई-4: पाठ्यचर्या तथा पाठ्यक्रम (Curriculum and Syllabus)
- पाठ्यचर्या : संकल्पना, सिद्धांत तथा पाठ्यचर्या के प्रकार (प्रत्यक्ष, परोक्ष तथा शून्य) (Curriculum: concept, principles and types of curriculum – explicit, implicit and null)
- पाठ्यचर्या का सैद्धांतिक आधार – दार्शनिक, सामाजिक-सांस्कृतिक, मनोवैज्ञानिक तथा वैज्ञानिक (Theoretical basis of curriculum – philosophical, socio-cultural, psychological and scientific)
- पाठ्यचर्या निर्माण एवं विकास के मॉडल : पाठ्यचर्या निर्माण एवं विकास के लिए उपागम (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी), पाठ्यचर्या निर्माण एवं विकास में हिल्डा टाबा, लॉरेंस स्टेनहाउस और विलियम पिनार का योगदान (Models of curriculum construction and development: approaches to curriculum construction and development (technical and non-technical), contribution of Hilda Taba, Lawrence Stenhouse and William Pinar in curriculum construction and development)
- पाठ्यक्रम (सिलेबस) : संकल्पना, महत्व और पाठ्यचर्या से इसका अंतर (Syllabus: concept, importance and difference from curriculum)
- पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धांत और चरण (Principles and steps of syllabus construction)
इकाई-5: पाठ्यचर्या निर्माण एवं मूल्यांकन (Curriculum Construction and Evaluation)
- पाठ्यचर्या मूल्यांकन के उपागम (शैक्षिक तथा सक्षमता आधारित उपागम) (Approaches to curriculum evaluation – academic and competency based approach)
- पाठ्यचर्या मूल्यांकन के मॉडल्स : टाइलर का मॉडल, स्टेक का मॉडल, स्क्रीवेन का मॉडल, किर्कपैट्रिक का मॉडल (Models of curriculum evaluation – Tyler’s model, Stake’s model, Scriven’s model, Kirkpatrick’s model)
- पाठ्यचर्या परिवर्तन का अर्थ और इसके प्रकार (Meaning and types of curriculum change)
- पाठ्यक्रम परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक (Factors influencing curriculum change)
- पाठ्यचर्या परिवर्तन के प्रति उपागम (Approaches to curriculum change)
- पाठ्यचर्या परिवर्तन तथा परिष्कार में विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा शैक्षणिक प्रशासकों की भूमिका (Role of students, teachers and educational administrators in curriculum change and improvement)
- पाठ्यचर्या शोध का विषय क्षेत्र तथा पाठ्यचर्या अध्ययनों में शोध के प्रकार (Subject area of curriculum research and types of research in curriculum studies)
इकाई-6: शिक्षा में शोध (Research in Education)
- शैक्षिक शोध का अर्थ तथा विषय-क्षेत्र, वैज्ञानिक पद्धति का अर्थ तथा चरण (Meaning and scope of educational research, meaning and steps of scientific method)
- वैज्ञानिक पद्धति के अभिलक्षण (अनुकरणीयता, परिशुद्धता, मिथ्यापनीयता तथा मितव्ययिता) (Characteristics of scientific method – replicability, precision, falsifiability and parsimony)
- वैज्ञानिक पद्धति के प्रकार (गवेषणात्मक, व्याख्यात्मक तथा वर्णनात्मक) (Types of scientific method – exploratory, explanatory and descriptive)
- एक वैज्ञानिक कार्यकलाप के रूप में शोध के लक्ष्यः समस्या समाधान, सिद्धान्त निर्माण तथा भविष्य कथन (Goals of research as a scientific activity – problem solving, theory construction and prediction)
- शोध के प्रकार (मौलिक, अनुप्रयुक्त, क्रियाशील) (Types of research – fundamental, applied, action)
- शैक्षिक शोध के प्रति उपागम (मात्रात्मक तथा गुणात्मक) (Approaches to educational research – quantitative and qualitative)
- शैक्षिक शोध में अभिकल्प (वर्णनात्मक, प्रयोगात्मक तथा ऐतिहासिक) (Designs in educational research – descriptive, experimental and historical)
- चरः अवधारणा, कंस्ट्रक्ट्स तथा चर, चरों के प्रकार (अनाश्रित, आश्रित, बाह्य, मध्यवर्ती तथा मॉडरेटर) (Variable: concept, constructs and variables, types of variables – independent, dependent, extraneous, intervening and moderator)
- प्राङ्कल्पना – अवधारणा, स्रोत, प्रकार (शोध, निर्देशात्मक, गैर-निर्देशात्मक, निराकरणीय) (Hypothesis – concept, sources, types – research, directional, non-directional, null)
- प्राङ्कल्पना निर्माण, प्राङ्कल्पना के अभिलक्षण, शोध प्रस्ताव लेखन के चरण (Hypothesis formulation, characteristics of hypothesis, steps of research proposal writing)
- जगत् तथा प्रतिदर्श की अवधारणा, उत्तम नमूना के अभिलक्षण, नमूना चयन की तकनीकें (प्रायिकता तथा गैर-प्रायिकता नमूना चयन) (Concept of population and sample, characteristics of good sample, sampling techniques – probability and non-probability sampling)
- शोध के उपकरण – उपकरण की विधि, मान्यता, विश्वसनीयता तथा मानकीकरण (Research tools – tool methodology, validity, reliability and standardization)
- उपकरणों के प्रकार (कोटि-निर्धारण पैमाना, अभिवृत्ति निर्धारण पैमाना, प्रश्नावली, अभिक्षमता परीक्षण और उपलब्धि परीक्षण, इन्वेंटरी) (Types of tools – rating scale, attitude scale, questionnaire, aptitude test and achievement test, inventory)
- शोध की तकनीकें (प्रेक्षण, साक्षात्कार तथा प्रक्षेपी तकनीकें) (Research techniques – observation, interview and projective techniques)
- मापन पैमाने के प्रकार (नॉमिनल, क्रमसूचक, अंतराल, और अनुपात) (Types of measurement scales – nominal, ordinal, interval and ratio)
- मात्रात्मक डाटा विश्लेषण – वर्णनात्मक डाटा विश्लेषण (केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापन, परिवर्तिता, विश्वासाश्रित सीमाएँ तथा डाटा की रेखाचित्रात्मक प्रस्तुतिकरण) (Quantitative data analysis – descriptive data analysis – measurement of central tendency, variability, confidence limits and graphical presentation of data)
- प्राक्कल्पना का परीक्षण (प्रकार 1 तथा प्रकार II की त्रुटियाँ), सार्थकता के स्तर, सांख्यिकीय जाँच की शक्ति तथा इसके प्रभाव का आकार (Hypothesis testing (Type I and Type II errors), levels of significance, power of statistical test and effect size)
- प्राचलिक तकनीकें, गैर-प्राचलिक तकनीकें, प्राचलिक तकनीकों के प्रयोग के लिए संतुष्ट करने वाली स्थितियाँ (Parametric techniques, non-parametric techniques, conditions to be satisfied for using parametric techniques)
- आनुमानिक डाटा विश्लेषण, सांख्यिकीय तकनीकों का उपयोग और विवेचन: सहसंबंध, टी-परीक्षण, जेड-परीक्षण, एनोवा (ANOVA), काई-वर्ग (समान प्रायिकता तथा सामान्य प्रायिकता प्राक्कल्पना) (Inferential data analysis, use and interpretation of statistical techniques: correlation, t-test, z-test, ANOVA, chi-square – equal probability and normal probability hypothesis)
- गुणात्मक डाटा विश्लेषण – डाटा न्यूनन तथा वर्गीकरण, वैश्लेषिक प्रवर्तन और कंस्टेंट कोरिजन, त्रिभुजन की अवधारणा (Qualitative data analysis – data reduction and classification, analytic induction and constant comparison, concept of triangulation)
- गुणात्मक शोध अभिकल्प : ग्राउण्डेड थ्योरी अभिकल्प (प्रकार, अभिलक्षण, अभिकल्प, जीटी रिसर्च संचालित करने में निहित चरण, जीटी की सबलताएँ और दुर्बलताएँ) (Qualitative research design: Grounded Theory design – types, characteristics, design, steps involved in conducting GT research, strengths and weaknesses of GT)
- विवरणात्मक (नैरेटिव) शोध अभिकल्प (अर्थ तथा प्रमुख अभिलक्षण, विवरणात्मक शोध अभिकल्प के संचालन में निहित चरण) (Narrative research design – meaning and key characteristics, steps involved in conducting narrative research design)
- केस अध्ययन अभिकल्प के घटक, अर्थ, अभिलक्षण, केस अध्ययन अभिकल्प के प्रकार, केस अध्ययन के चरण, सबलताएँ और दुर्बलताएँ (Components, meaning, characteristics, types of case study design, steps of case study, strengths and weaknesses)
- नृवंशविज्ञान अभिकल्प (अर्थ, अभिलक्षण, नृवंशविज्ञान अभिकल्प के प्रकार, चरण, सबलताएँ और दुर्बलताएँ) (Ethnography design – meaning, characteristics, types of ethnography design, steps, strengths and weaknesses)
इकाई-7: शिक्षा में मापन एवं मूल्यांकन (Measurement and Evaluation in Education)
- मापन एवं मूल्यांकन : अर्थ, प्रकृति, प्रकार, उपकरण एवं तकनीकें, उपलब्धि परीक्षण, नैदानिक परीक्षण, मानकीकृत एवं शिक्षक निर्मित परीक्षण (Measurement and Evaluation: meaning, nature, types, tools and techniques, achievement test, diagnostic test, standardized and teacher made test)
- मूल्यांकन के प्रकार : आधार रेखा, रचनात्मक, संचयी, सन्दर्भ मूल्यांकन, आंतरिक एवं बाह्य मूल्यांकन, आत्म-मूल्यांकन तथा सह-मूल्यांकन (Types of evaluation – baseline, formative, summative, context evaluation, internal and external evaluation, self-evaluation and co-evaluation)
- मूल्यांकन के प्रति उपागम : मापन आधारित तथा निर्णय आधारित मूल्यांकन, मूल्यांकन के मॉडल (ब्रूफ्स, स्क्रीवेन, स्टेक, रिपोर्ट) (Approaches to evaluation – measurement based and decision based evaluation, models of evaluation – Broofs, Scriven, Stake, Report)
- परीक्षण के प्रकार : वस्तुनिष्ठ एवं व्यक्तिनिष्ठ, निबन्धात्मक प्रकार, लघु उत्तरीय प्रश्न (Types of tests – objective and subjective, essay type, short answer questions)
- वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के प्रकार – द्विविकल्पी, बहुविकल्पी, सुमेलन, क्रम निर्धारण, आदि (Types of objective type questions – dichotomous, multiple choice, matching, sequencing, etc.)
- मूल्यांकन की आधुनिक विधियाँ : पोर्टफोलियो मूल्यांकन, उपलब्धि रिकार्ड, शैक्षिक प्रोफाइल, इलेक्ट्रानिक पोर्टफोलियो (Modern methods of evaluation – portfolio evaluation, achievement record, educational profile, electronic portfolio)
- मानकीकृत परीक्षण : अर्थ और प्रकृति, प्रामाणिकता एवं विश्वसनीयता (परीक्षण निर्माण में चरण) (Standardized test: meaning and nature, validity and reliability – steps in test construction)
- विश्वसनीयता के गुणांक का परिकलन (स्कंध, समानान्तर प्रपत्र, विभाजन अर्ध, कुडर-रिचार्डसन, ऐनी) (Calculation of reliability coefficient – split half, parallel form, split half, Kuder-Richardson, alpha)
- मान्यता की अवधारणा तथा उसके प्रकार (तात्कालिक, एकसाथ, आश्रित, रचनात्मक) (Concept of validity and its types – face, concurrent, predictive, construct)
- वस्तु विश्लेषण : कठिनता स्तर, विभेदन सूचकांक, बहुविकल्पी प्रश्नों में आकर्षक विकल्पों की उपयोगिता (Item analysis – difficulty level, discrimination index, utility of distractors in multiple choice questions)
- सामान्यीकृत अंक, मानक अंक T-स्कोर, C-स्कोर, स्टेनाइन, विशेष रैंक, मानकीकृत स्कोर (Normalized scores, standard scores T-score, C-score, stanine, percentile rank, standardized scores)
- नार्मल प्रोबेबिलिटी कर्व एवं इसके अनुप्रयोग (Normal probability curve and its applications)
- शिक्षा में निरन्तर एवं व्यापक मूल्यांकन : अर्थ, कार्यक्षेत्र तथा प्रक्रिया, मूल्यांकन उपकरण – रुब्रिक्स, प्रेक्षण सूची, रेटिंग स्केल, तथा प्रोफोर्मा (Continuous and Comprehensive Evaluation in education: meaning, scope and process, evaluation tools – rubrics, observation checklist, rating scale and proforma)
इकाई-8: शिक्षा में आईसीटी (ICT in Education)
- अनुदेशन के लिए प्रणाली उपागम – अभिकल्प एवं विकास (System approach to instruction – design and development)
- गैग्ने द्वारा प्रतिपादित ‘नाइन इवेंट्स ऑफ इंस्ट्रक्शन’ तथा ‘फाइव ई’ज ऑफ कंस्ट्रक्टिविज्म’ (Gagne’s Nine Events of Instruction and Five E’s of Constructivism)
- रचनावादी अनुदेशात्मक अभिकल्प के नौ तत्व (Nine elements of constructivist instructional design)
- शिक्षा में कंप्यूटर का अनुप्रयोगः सीएआई (CAI), सीएएल (CAL), सीबीटी (CBT), सीएमएल (CML) (Computer applications in education – CAI, CAL, CBT, CML)
- कंसेप्ट, ओडीएलएम तैयार करने की प्रक्रिया (Concept, ODLM preparation process)
- ई-लर्निंग की अवधारणा, ई-लर्निंग के प्रति उपागमः (ऑफलाइन, ऑनलाइन, सहकालिक, असहकालिक, मिश्रित अधिगम, मोबाइल अधिगम) (Concept of e-learning, approaches to e-learning – offline, online, synchronous, asynchronous, blended learning, mobile learning)
- इ-लर्निंग में उभरती प्रवृत्तियाँ: सामाजिक अधिगम (अवधारणा, अधिगम के लिए वेब 2.0 के साधनों का उपयोग, सोशल नेटवर्किंग साइट्स, ब्लॉग्स, चैट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, डिस्कशन फोरम) (Emerging trends in e-learning: social learning – concept, use of Web 2.0 tools for learning, social networking sites, blogs, chats, video conferencing, discussion forum)
- ओपन एजुकेशन रिसोर्सिंग (क्रियेटिव कॉमन, मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज; अवधारणा तथा अनुप्रयोग) (Open Education Resources – Creative Commons, Massive Open Online Courses; concept and application)
- इ-इंक्लुजन: ई-इंक्लुजन की अवधारणा ई-लर्निंग में सहायक-प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग (E-inclusion: concept of e-inclusion, application of assistive technology in e-learning)
- इ-लर्निंग की गुणवत्ता – सिस्टम की गुणवत्ता का मापन; सूचना, सिस्टम, सेवा, उपयोगकर्ता संतुष्टि और शुद्ध लाभ (डी एंड एम आईएस सक्सेस मॉडल, 2003) (Quality of e-learning – measurement of system quality; information, system, service, user satisfaction and net benefit – D&M IS Success Model, 2003)
- ई-शिक्षार्थियों तथा ई-अध्यापक – अध्यापन तथा शोध के लिए आचारनीतिक मुद्दे (E-learners and e-teachers – ethical issues for teaching and research)
- मूल्यांकन, प्रशासन तथा शोध में आईसीटी का प्रयोग : ई-पोर्टफोलियोज (Use of ICT in evaluation, administration and research: e-portfolios)
- शोध के लिए आईसीटी – ऑनलाइन रिपोजिटरीज तथा ऑनलाइन पुस्तकालय (ICT for research – online repositories and online libraries)
- ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मूल्यांकन टूल्स (ऑनलाइन सर्वेक्षण टूल्स तथा टेस्ट जेनरेटर्स) – अवधारणा तथा विकास (Online and offline evaluation tools – online survey tools and test generators – concept and development)
इकाई-9: शैक्षिक प्रबंधन, प्रशासन एवं नेतृत्व (Educational Management, Administration and Leadership)
- शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासन – अर्थ, सिद्धान्त, कार्य तथा महत्त्व (Educational management and administration – meaning, principles, functions and importance)
- संस्थानिक निर्माण, पोस्टकोर्ब (POSDCORB), सीपीएम (CPM), पर्ट (PERT) (Institutional building, POSDCORB, CPM, PERT)
- प्रबंधन – एक प्रणाली के रूप में, स्वोट (SWOT) एनालिसिस (Management – as a system, SWOT analysis)
- टेलरवाद, एक प्रक्रिया के रूप में प्रशासन, अधिकारी तंत्र के रूप में प्रशासन (Taylorism, administration as a process, administration as a bureaucracy)
- प्रशासन के प्रति मानव संबंध उपागम, संगठनात्मक अनुपालन, संगठनात्मक विकास, संगठनात्मक वातावरण (Human relations approach to administration, organizational compliance, organizational development, organizational climate)
- शैक्षिक प्रशासन में नेतृत्वः अर्थ तथा प्रकृति (Leadership in educational administration: meaning and nature)
- नेतृत्व के प्रति उपागमः विशिष्टता, परिवर्तनकारी, कार्यसंपादनपरक, मूल्य आधारित, सांस्कृतिक, मनो-गत्यात्मक और करिश्माई (Approaches to leadership – trait, transformational, transactional, value based, cultural, psycho-dynamic and charismatic)
- नेतृत्व के मॉडल (ब्लेक तथा मुटन्स का प्रबंधकीय ग्रिड, फिडलर का कंटींजेंसी मॉडल, चक्र-आयामी मॉडल, हर्सी तथा ब्लेंचर्ड का मॉडल, लीडर-मेंबर एक्सचेंज थ्योरी) (Models of leadership – Blake and Mouton’s Managerial Grid, Fiedler’s Contingency Model, Cyclical-dimensional model, Hersey and Blanchard’s model, Leader-Member Exchange Theory)
- गुणवत्ता की अवधारणा तथा शिक्षा में गुणवत्ता: भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण (Concept of quality and quality in education: Indian and international perspectives)
- गुणवत्ता का क्रमविकास: निरीक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण, गुणवत्ता आश्वासन, संपूर्ण गुणवत्ता प्रबन्धन (टीक्यूएम), सिक्स सिग्मा (Evolution of quality: inspection, quality control, quality assurance, Total Quality Management (TQM), Six Sigma)
- गुणवत्ता गुरू, वाल्टर शेवार्ट, एडवर्ड डेमिंग, सी.के. प्रहलाद (Quality gurus – Walter Shewhart, Edward Deming, C.K. Prahalad)
- परिवर्तन प्रबन्धन: अर्थ, नियोजित परिवर्तन की आवश्यकता (Change management: meaning, need for planned change)
- परिवर्तन का त्रि-चरण मॉडल (अनफ्रीजिंग, मूविंग, रीफ्रीजिंग) (Three-step model of change – Unfreezing, Moving, Refreezing)
- परिवर्तन का जापानी मॉडल; जस्ट-इन-टाइम, पोकायोक (Japanese model of change; Just-in-Time, Poka-yoke)
- गुणवत्ता की लागत: मूल्यांकन लागत, विफलता की लागत तथा निवारण लागत (Cost of quality: appraisal cost, failure cost and prevention cost)
- लागत लाभ विश्लेषण, लागत प्रभाविता विश्लेषण (Cost benefit analysis, cost effectiveness analysis)
- भारतीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन एजेंसियाँ: उद्देश्य, कार्य, भूमिकाएं एवं पहल (राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद् (एनएएसी), कार्य निष्पादन संकेतक, भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यूसीआई), उच्च शिक्षा में गुणवत्ता आश्वासन एजेंसियों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय नेटवर्क (आईएनक्यूएएचई)) (Indian and international quality assurance agencies: objectives, functions, roles and initiatives – NAAC, Performance Indicators, Quality Council of India (QCI), International Network for Quality Assurance Agencies in Higher Education (INQAAHE))
इकाई-10: समावेशी शिक्षा (Inclusive Education)
- समावेशी शिक्षा: अवधारणा, सिद्धान्त, विषय-क्षेत्र तथा लक्षित समूह (विविधतापूर्ण शिक्षार्थी; हाशिए पर स्थित समूह, अन्यथा सक्षम शिक्षार्थी) (Inclusive Education: concept, principles, scope and target groups – diverse learners, marginalized groups, differently abled learners)
- समावेशी शिक्षा के दर्शन का उद्विकास: विशेष, एकीकृत, समावेशी शिक्षा (Evolution of philosophy of inclusive education: special, integrated, inclusive education)
- विधिक प्रावधान: नीतियां एवं अधिनियम (राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986), प्रोग्राम ऑफ एक्शन (1992) निःशक्त व्यक्ति अधिनियम (1995), निःशक्तता पर राष्ट्रीय नीति (2006), राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005), असमान शिक्षार्थियों के लिए रियायते तथा सुविधाएँ (शैक्षिक तथा आर्थिक), भारतीय पुनर्वास परिषद अधिनियम (1992), सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के अंतर्गत समावेशी शिक्षा, यूएनसीआरपीडी (संयुक्त राष्ट्र दिव्यांग व्यक्ति अधिकार कन्वेंशन) तथा इसका निहितार्थ (Legal provisions: policies and acts – National Education Policy (1986), Program of Action (1992), Persons with Disabilities Act (1995), National Policy on Disability (2006), National Curriculum Framework (2005), concessions and facilities for diverse learners (educational and economic), Rehabilitation Council of India Act (1992), Inclusive Education under SSA, UNCRPD and its implications)
- दोषग्रस्तता (इम्पेयरमेंट), दिव्यांगता (डिसेबिलिटी) तथा अक्षमता (हैंडीकैप) की अवधारणा (Concept of impairment, disability and handicap)
- आईसीएफ मॉडल के आधार पर दिव्यांगताओं का वर्गीकरण (Classification of disabilities based on ICF model)
- विद्यालय की तैयारी, तथा समावेशन के मॉडल्स (School readiness and models of inclusion)
- असमान अध्येताओं का बहुल्य, इनके प्रकार, अभिलक्षण तथा इनकी शैक्षिक आवश्यकताएँ (Diversity of diverse learners, their types, characteristics and their educational needs)
- बौद्धिक, शारीरिक तथा बहुल दिव्यांगता, दिव्यांगता के कारण तथा निवारण (Intellectual, physical and multiple disabilities, causes and prevention of disabilities)
- समावेश हेतु असमान शिक्षार्थियों की पहचान, शैक्षिक मूल्यांकन की विधियाँ, तकनीक तथा उपकरण (Identification of diverse learners for inclusion, methods, techniques and tools of educational assessment)
- समावेशी कक्षाओं का नियोजन और प्रबंधन : आधारिक संरचना, मानव संसाधन तथा अनुदेशात्मक व्यवहार (Planning and management of inclusive classrooms: infrastructure, human resources and instructional behavior)
- असमान शिक्षार्थियों के लिए पाठ्यचर्या तथा पाठ्यचर्या अनुकूलन (Curriculum and curriculum adaptation for diverse learners)
- असमान शिक्षार्थियों के लिए सहायक तथा अनुकूली प्रौद्योगिकी : उत्पाद (सहायक-साधन तथा उपकरण) तथा प्रक्रिया (व्यक्तिकृत शिक्षा-योजना, उपचारात्मक शिक्षण) (Assistive and adaptive technology for diverse learners: product (assistive devices and equipment) and process (Individualized Education Plan, remedial teaching))
- माता-पिता तथा पेशेवरों की भागीदारी, माता-पिता, समकक्ष व्यक्तियों, पेशेवरों, अध्यापकों, विद्यालय की भूमिका (Participation of parents and professionals, role of parents, peers, professionals, teachers, school)
- समावेशी शिक्षा में बाधाकारक तथा सुकारक तत्त्व : अभिवृत्ति, सामाजिक तथा शैक्षिक (Barriers and facilitators in inclusive education: attitudinal, social and educational)
- भारत में समावेशी शिक्षा की समसामयिक स्थिति तथा आचारनीतिक मुद्दे (Contemporary status and policy issues of inclusive education in India)
- भारत में समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में शोध प्रवृत्तियाँ (Research trends in the field of inclusive education in India)