Rajasthan SET Visual Arts Syllabus 2026 PDF Download

The Rajasthan SET Visual Arts Syllabus 2026 has been released by the University of Kota (UOK) for candidates appearing in the Rajasthan State Eligibility Test 2026 for Assistant Professor eligibility.
The syllabus includes important topics from Fundamentals of Visual Arts, Relationship of Visual Arts with Other Creative Expressions, Traditional Materials and Techniques, Modern Techniques and Processes, Indian and Western Aesthetics, Western Art History, Indian Art History (Prehistoric to 19th Century), Contemporary Practices in Indian Art, Art of Asia and Ancient Near East, Traditional Indian Folk and Tribal Art. The syllabus also includes five optional specializations: History of Art, Indian Iconography, Indian Sculpture, Indian Architecture, Indian Painting, and Printmaking. Candidates should study the subject-wise topics to prepare for the examination. The complete syllabus is available in PDF format for download.
Rajasthan SET Visual Arts Syllabus 2026 Overview
| Subject | Details |
|---|---|
| Exam Name | Rajasthan SET Examination 2026 |
| Conducting Body | University of Kota (UOK) |
| Subject | Visual Arts (दृश्य कलाएँ) |
| Subject Code | 101029 |
| Total Questions | 100 |
| Topics Covered | दृश्य कला के मूलाधार, दृश्य कला के विभिन्न रूप, पारंपरिक माध्यम एवं तकनीकें, आधुनिक तकनीकें, भारतीय एवं पाश्चात्य सौंदर्यशास्त्र, पाश्चात्य कला का इतिहास, भारतीय कला का इतिहास, समकालीन भारतीय कला, एशिया एवं प्राचीन निकट-पूर्व की कला, भारतीय लोक एवं जनजातीय कला |
| Total Marks | 200 |
| Syllabus Status | Released |
| Download Link | Click Here |
| Official Website | www.uok.ac.in |
Rajasthan SET Visual Arts Syllabus 2026 PDF Download – Direct Link
Candidates can download the Rajasthan SET Visual Arts syllabus PDF from the direct link given below.
Rajasthan SET Visual Arts Syllabus 2026 in Hindi – Topic Wise
राजस्थान SET (राजस्थान पात्रता परीक्षा) दृश्य कलाएँ पाठ्यक्रम 2026 को कोटा विश्वविद्यालय (UOK) द्वारा जारी किया गया है। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों को विषय-वार सूचीबद्ध किया गया है। नीचे राजस्थान SET दृश्य कलाएँ पाठ्यक्रम 2026 को विषय-वार हिंदी में प्रस्तुत किया गया है।
इकाई – 1: दृश्य कला के मूलाधार (Fundamentals of Visual Arts)
- दृश्य कला के मूलाधार (रेखा, आकृति, रूप, स्थान, रंग, टेक्सचर, रंगाभास, मूल्य, परिप्रेक्ष्य, अभिकल्प इत्यादि) (Fundamentals of visual arts – line, shape, form, space, color, texture, tone, value, perspective, design etc.)
- संघटन के दृश्य सिद्धांतों (अनुपात, एकत्व, समरसता, लय, वैषम्य, संतुलन, अग्रसंकुचन और प्रमुखता इत्यादि) (Visual principles of composition – proportion, unity, harmony, rhythm, contrast, balance, foreshortening and emphasis etc.)
- दृश्य कला में दो और तीन आयामों में प्रतिनिधित्व कला के पर्यावरणीय, संकल्पनात्मक और बोधात्मक पक्ष (Environmental, conceptual and perceptual aspects of representational art in two and three dimensions in visual arts)
इकाई – 2: दृश्य कला के विभिन्न रूप और अन्य प्रकार की सर्जनात्मक अभिव्यक्तियों के साथ उनका परस्पर संबंध (Different Forms of Visual Arts and their Interrelationship with Other Creative Expressions)
- दृश्य कला के विभिन्न रूप और अन्य प्रकार की सर्जनात्मक अभिव्यक्तियों — जैसे प्रदर्शन कला, सिनेमा और साहित्य — के साथ उनका परस्पर संबंध (Different forms of visual arts and their interrelationship with other creative expressions – performing arts, cinema and literature)
इकाई – 3: पारंपरिक माध्यमों, सामग्रियों और तकनीकों का ज्ञान और दृश्य अभिव्यक्तियों के समस्त अनुशासनों में उनका अनुप्रयोग (Knowledge of Traditional Media, Materials and Techniques and their Application in all Disciplines of Visual Expressions)
- पारंपरिक माध्यमों, सामग्रियों और तकनीकों का ज्ञान और दृश्य अभिव्यक्तियों के समस्त अनुशासनों में उनका अनुप्रयोग (Knowledge of traditional media, materials and techniques and their application in all disciplines of visual expressions)
- उदाहरणार्थ नक्काशी और ढलाई की प्रक्रियाएं; रंग / वर्णक (सांद्र वर्ण, काचन इत्यादि) का उचित प्रयोग; उत्कीर्ण / उद्भूत उत्कीर्ण चित्रकला, छपाई; भित्तिचित्र; भित्तिचित्र के लिए स्थान की तैयारी; लघु चित्रों के लिए वास्तु को तैयार करना, इत्यादि (For example: carving and casting processes; proper use of color/pigments; engraving/embossed engraving, printing; murals; preparation of space for murals; preparing base for miniature paintings, etc.)
इकाई – 4: आधुनिक तकनीकों, प्रक्रियाओं और कार्यविधियों में विकास और समकालीन दृश्य अभ्यासों में उनका अनुप्रयोग (Development in Modern Techniques, Processes and Procedures and their Application in Contemporary Visual Practices)
- आधुनिक तकनीकों, प्रक्रियाओं और कार्यविधियों में विकास और समकालीन दृश्य अभ्यासों में उनका अनुप्रयोग (Development in modern techniques, processes and procedures and their application in contemporary visual practices)
- उदाहरणार्थ प्रतिष्ठापन, बहुरंगी छपाई; कंप्यूटर सहायित डिजाइन (या रूपांकन)-वेक्टर एवं रेक्टर; कला में मल्टीमीडिया और डिजिटल प्रौद्योगिकियाँ; ट्रॉम्प लॉइल, इल्यूजन, हाइपर रियलिज्म इत्यादि में (For example: installation, multi-color printing; computer aided design – vector and raster; multimedia and digital technologies in art; trompe l’oeil, illusion, hyper realism etc.)
इकाई – 5: भारतीय और पाश्चात्य सौंदर्यशास्त्र तथा कला-प्रशंसा का अध्ययन (Study of Indian and Western Aesthetics and Art Appreciation)
- भारतीय और पाश्चात्य सौंदर्यशास्त्र तथा कला-प्रशंसा का अध्ययन (Study of Indian and Western aesthetics and art appreciation)
इकाई – 6: पाश्चात्य कला और कलाकारों का कालानुक्रमिक अध्ययन (Chronological Study of Western Art and Artists)
- पाश्चात्य कला और कलाकारों के इतिहास को रूपांतरित करने वाले विभिन्न आंदोलनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रागैतिहासिक काल से उत्तर-आधुनिक काल की अवधि तक पाश्चात्य कला और कलाकारों का कालानुक्रमिक अध्ययन (Chronological study of Western art and artists from prehistoric period to post-modern period, focusing on various movements that transformed the history of Western art and artists)
इकाई – 7: प्रागैतिहासिक काल से लेकर 19वीं शताब्दी तक भारतीय कला के घटनाक्रम और कालों का कालानुक्रमिक अध्ययन (Chronological Study of the Development and Periods of Indian Art from Prehistoric Period to 19th Century)
- प्रागैतिहासिक काल से लेकर 19वीं शताब्दी तक भारतीय कला के घटनाक्रम और कालों का कालानुक्रमिक अध्ययन (Chronological study of the development and periods of Indian art from prehistoric period to 19th century)
इकाई – 8: 20वीं तथा 21वीं शताब्दी की अवधि में भारतीय कला में समकालिक प्रथाएं (Contemporary Practices in Indian Art during 20th and 21st Centuries)
- कला आंदोलनों और प्रमुख प्रवर्तकों के संदर्भ में 20वीं तथा 21वीं शताब्दी की अवधि में भारतीय कला में समकालिक प्रथाएं (Contemporary practices in Indian art during 20th and 21st centuries in the context of art movements and major proponents)
- विज्ञापन, डिजाइनिंग और दृश्य संचार की आधुनिक अवधारणा (Modern concept of advertising, designing and visual communication)
- समसामयिक दृश्य अभिव्यक्ति में प्रायोगिक रीतियाँ (Experimental methods in contemporary visual expression)
- औपनिवेशिक (ब्रिटिश) कला स्कूलों से लेकर वर्तमान समय तक भारत में कला शिक्षा का विकास (Development of art education in India from colonial (British) art schools to the present time)
इकाई – 9: सुदूरपूर्व, दक्षिण पूर्व और केन्द्रीय एशिया और प्राचीन निकट-पूर्व में कला का अध्ययन (Study of Art in Far East, South East and Central Asia and Ancient Near East)
- सुदूरपूर्व, दक्षिण पूर्व और केन्द्रीय एशिया और प्राचीन निकट-पूर्व में कला का अध्ययन (Study of art in Far East, South East and Central Asia and Ancient Near East)
इकाई – 10: भारत में पारम्परिक समुदायों की दृश्य प्रथाओं और उनके समकालिक रूपान्तरणों को समझना (Understanding Visual Practices of Traditional Communities in India and their Contemporary Transformations)
- भारत में पारम्परिक समुदायों की दृश्य प्रथाओं और उनके समकालिक रूपान्तरणों को समझना — भारतीय ‘लोक कला’, ‘जनजातीय कला’ और शिल्प कला अभ्यास (Understanding visual practices of traditional communities in India and their contemporary transformations – Indian folk art, tribal art and craft art practices)
दृश्य कला के विकल्पों के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus for Options in Visual Arts)
विकल्प – I: कला का इतिहास (Option – I: History of Art)
कला ऐतिहासिक प्रविधि के सिद्धान्त (Theories of Art Historical Method)
- आकारवाद (Formalism)
- प्रतिमाशास्त्र (Iconography)
- लक्षण विषयक विश्लेषण (Attributional analysis)
- कला इतिहास में मनोवैश्लेषिक विधि (Psychoanalytic method in art history)
- दृश्य बोध का जेस्टाल्ट सिद्धान्त (Gestalt theory of visual perception)
- दृश्यकला पर वर्ग और जेंडर के सिद्धान्तों का मनोविश्लेषणात्मक प्रभाव (Psychoanalytic impact of theories of class and gender on visual art)
- विसंरचना और कला इतिहास के लिए उसकी रूपान्तरकारी भूमिका (Deconstruction and its transformative role for art history)
- “नव” कला इतिहास की ओर समकालिक बदलाव (Contemporary shift towards “new” art history)
- भारत में औपनिवेशिक काल से लेकर स्वातंत्र्योत्तर काल की अवधि तक एक उदीयमान अनुशासन के रूप में कला इतिहास (Art history as an emerging discipline in India from colonial period to post-independence period)
- क्यूरेटर द्वारा प्रबंधन का प्रारंभ — संग्रहालय, दीर्घा और कला इतिहास का समागम (Beginning of curatorial management – confluence of museum, gallery and art history)
- सौंदर्यबोध के सिद्धांत और दृश्य कला की कृतियों के ऐतिहासिक / समालोचनात्मक विश्लेषण में उनकी प्रासंगिकता (Theories of aesthetics and their relevance in historical/critical analysis of works of visual art)
भारतीय प्रतिमाविज्ञान (Indian Iconography)
- भारत में प्रतिमा पूजन की प्राचीनता और प्रतिमा मान विज्ञान के सिद्धान्त (Antiquity of idol worship in India and principles of iconometry)
- प्रतिमा विज्ञान और वैदिक प्रतिमाओं से ब्राह्मण-कालीन प्रतिमाओं तक का विकास (Development from Vedic icons to Brahmanical icons)
- इन्द्र, सूर्य, अग्नि, वरुण, कुबेर, यम, अष्ट दिक्पाल, विष्णु, शिव, शक्ति, सप्तमातृकाएँ, कार्तिकेय, गणेश, और नदी-देवियां (गंगा और यमुना) इत्यादि का क्रमविकास (Development of Indra, Surya, Agni, Varuna, Kubera, Yama, Ashta Dikpala, Vishnu, Shiva, Shakti, Saptamatrikas, Kartikeya, Ganesha and river goddesses (Ganga and Yamuna) etc.)
- बौद्ध प्रतिमा विज्ञान: बुद्ध की प्रतिमाओं (जैसे ध्यानी बुद्ध, मानुषी बुद्ध इत्यादि), बोधिसत्व (अवलोकितेश्वर, मंजुश्री, मैत्रेय इत्यादि), तारा, कुबेर इत्यादि का क्रमविकास (Buddhist iconography: development of Buddha images (Dhyani Buddha, Manushi Buddha etc.), Bodhisattvas (Avalokiteshvara, Manjushri, Maitreya etc.), Tara, Kubera etc.)
- जैन प्रतिमा विज्ञान: तीर्थंकर (आदिनाथ, पार्श्वनाथ, नेमिनाथ, महावीर), बाहुबली; अम्बिका, सरस्वती, यक्ष और यक्षी (जैन संदर्भ में) इत्यादि (Jain iconography: Tirthankaras (Adinatha, Parshvanatha, Neminatha, Mahavira), Bahubali; Ambika, Saraswati, Yaksha and Yakshi (in Jain context) etc.)
भारतीय मूर्तिकला (पूर्व-आधुनिक घटनाक्रम) [Indian Sculpture (Pre-modern Developments)]
- सिन्धु घाटी सभ्यता से गुप्त काल के बाद तक प्रारम्भिक भारतीय मूर्ति कला का विस्तृत अध्ययन — राजवंश जैसे मौर्य, शुंग, सातवाहन, कुषाण, गुप्त, पाल-सेन, चन्देला, सोलंकी, परमार, चालुक्य, पल्लव, राष्ट्रकूट, गंग, चोल, होयसल इत्यादि (Detailed study of early Indian sculpture from Indus Valley civilization to post-Gupta period – dynasties such as Maurya, Shunga, Satavahana, Kushana, Gupta, Pala-Sena, Chandela, Solanki, Paramara, Chalukya, Pallava, Rashtrakuta, Ganga, Chola, Hoyasala etc.)
भारतीय वास्तुकला (Indian Architecture)
- प्रारम्भिक भारतीय वास्तुकला (प्राचीन साहित्य और शिल्प ग्रन्थों के संदर्भ में): सिन्धु घाटी; मौर्य – स्तूप का उद्भव और विकास: भरहुत, सांची, सारनाथ और अमरावती (Early Indian architecture (in context of ancient literature and Shilpa texts): Indus Valley; Maurya – origin and development of Stupa: Bharhut, Sanchi, Sarnath and Amaravati)
- शैल गुफाओं का क्रमविकास: (लोमस ऋषि, खण्डगिरि, उदयगिरि, भाजे, कार्ले, कन्हेरी, अजन्ता, एलीफेंटा, एलोरा और मामल्लपुरम) (Development of rock-cut caves: Lomas Rishi, Khandagiri, Udayagiri, Bhaje, Karla, Kanheri, Ajanta, Elephanta, Ellora and Mamallapuram)
- मन्दिर वास्तुकला का क्रमविकास और नागर, द्रविड़ और वेसर संवर्गों में उनका वर्गीकरण: गुप्तकालीन मन्दिर; उड़ीसा में हुए विकास (परशुरामेश्वर, मुक्तेश्वर, लिंगराज और कोणार्क); चन्देला, प्रतिहार, परमार और सोलंकी मन्दिर शैलियां; चालुक्य, राष्ट्रकूट और होयसल मन्दिर वास्तुकला (जैसे कि विरूपाक्ष, कैलाशनाथ, होयसलेश्वर); पल्लव एकाश्मीय और संरचनात्मक मन्दिर; चोल मन्दिर; कश्मीर में मार्तण्ड सूर्य मन्दिर (Development of temple architecture and their classification into Nagara, Dravida and Vesara categories: Gupta temples; developments in Odisha (Parashurameshvara, Mukteshvara, Lingaraja and Konark); Chandela, Pratihara, Paramara and Solanki temple styles; Chalukya, Rashtrakuta and Hoyasala temple architecture (Virupaksha, Kailashnath, Hoyasaleshwara); Pallava monolithic and structural temples; Chola temples; Martand Sun Temple in Kashmir)
- सल्तनत और मुगल शासन के दौरान साम्राज्यिक वास्तुकला: प्रान्तीय इंडो-इस्लामी वास्तुकला की विशेषताएं; मुगल वास्तुकला (हुमायूं का मकबरा, फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा, ताजमहल, लालकिला और जामा मस्जिद) (Imperial architecture during Sultanate and Mughal rule: features of provincial Indo-Islamic architecture; Mughal architecture (Humayun’s Tomb, Fatehpur Sikri and Sikandra, Taj Mahal, Red Fort and Jama Masjid))
- औपनिवेशिक और आधुनिक वास्तुकला: ली कोर्बुजिए, चार्ल्स कोरिया, बी.वी. दोषी एवं अन्य (Colonial and modern architecture: Le Corbusier, Charles Correa, B.V. Doshi and others)
भारतीय चित्रकला (पूर्व-आधुनिक विकास) [Indian Painting (Pre-modern Developments)]
- प्रागैतिहासिक चित्रकला, अजन्ता में भित्तिचित्र और तत्पश्चात भित्ति चित्रकला की परम्परा का विस्तार से अध्ययन उदाहरणार्थ बाघ, बादामी, एलोरा, सित्तन्नावासल, लेपाक्षी, केरल भित्ति चित्र जैसे मट्टनचेरी पैलेस आदि (Prehistoric painting, murals at Ajanta and detailed study of subsequent mural painting traditions – Bagh, Badami, Ellora, Sittannavasal, Lepakshi, Kerala murals like Mattancherry Palace etc.)
- पाण्डुलिपि चित्रकला और लघु चित्रों की परम्पराएँ: पूर्वी और पश्चिम भारतीय पाण्डुलिपियाँ; सल्तनत चित्रकला (चौरपंचाशिका और पूर्व-मुगलकालीन परम्परा), अकबर से शाहजहाँ तक मुगल लघु चित्रकला; राजस्थानी लघु चित्रकारी; पहाड़ी लघु चित्रकारी; दक्कनी चित्रकारी (अहमदनगर, बीजापुर और गोलकुंडा) (Manuscript painting and miniature painting traditions: Eastern and Western Indian manuscripts; Sultanate painting (Chaurapanchasika and pre-Mughal tradition), Mughal miniature painting from Akbar to Shah Jahan; Rajasthani miniature painting; Pahari miniature painting; Deccani painting (Ahmednagar, Bijapur and Golconda))
आधुनिक भारतीय कला (Modern Indian Art)
- भारतीय कला में आधुनिकता (Modernity in Indian art)
- रवि वर्मा (Raja Ravi Varma)
- ई.बी. हैवेल, ए.के. कुमारास्वामी, स्टेला क्रैमरिश, अबनिंद्रनाथ टैगोर और “बंगाल कला परम्परा” (E.B. Havell, A.K. Coomaraswamy, Stella Kramrisch, Abanindranath Tagore and “Bengal School of Art”)
- नंदलाल बोस, बिनोदबिहारी मुखर्जी और रामकिंकर बैज (Nandalal Bose, Binod Bihari Mukherjee and Ramkinkar Baij)
- अमृता शेरगिल (Amrita Shergil)
- जामिनी राय (Jamini Roy)
- 1940 के दशक के कलाकारों का समूह (Group of artists of 1940s)
- कलकत्ता ग्रुप (कोलकत्ता), प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप (मुम्बई), दिल्ली शिल्पी चक्र (दिल्ली), चोलामंडल आर्टिस्ट विलेज (चेन्नई) (Calcutta Group (Kolkata), Progressive Artists Group (Mumbai), Delhi Shilpi Chakra (Delhi), Cholamandal Artists Village (Chennai))
- स्वदेशवाद और 1950 और 1960 के दशक की प्रवृतियाँ (Swadeshivad and trends of 1950s and 1960s)
- 1970 के दशक से अमूर्तता की प्रवृतियाँ (Trends of abstraction from 1970s)
- 20वीं और 21वीं शताब्दी में वैश्वीकरण की ओर समकालिक प्रवृतियाँ (उदाहरणार्थ संस्थापन, प्रदर्शन, डिजिटल / विडियो इत्यादि) और चयनित कलाकारों का अध्ययन (Contemporary trends towards globalization in 20th and 21st centuries (installation, performance, digital/video etc.) and study of selected artists)
पाश्चात्य कला (Western Art)
- प्रागैतिहासिक काल से वर्तमान समय तक पाश्चात्य कला का सिंहावलोकन: प्रागैतिहासिक कला, प्राचीन मिस्र में कला, एजियन कला, यूनान और रोम; प्रारम्भिक-ईसाई और बाइजन्टिन कला; रोमनस्क्य और गौथिक कला; पुनर्जागरणकालीन चित्र और मूर्तिकला; मैनरिज्म तथा बारोक चित्र एवं मूर्तिकला; रोकोको, नव आभिजात्यवाद एवं रूमानीवाद; आधुनिक आंदोलन उदाहरणार्थ यथार्थवाद, प्रभाववाद, उत्तर-प्रभाववाद, फोविज्म, अभिव्यक्तिवाद, क्यूबिज्म, रचनावाद, भविष्यवाद, दादा और अतियथार्थवाद, अमूर्त अभिव्यक्तिवाद, ऑप कला, पॉप कला, उत्तर-आधुनिक विकास उदाहरणार्थ अल्पतम और संप्रत्ययात्मक कला, फ्लक्सस आन्दोलन, आर्टे पोवेरा, शारीरिक कला, भूमि और पर्यावरण कला, ग्रेफीटी, प्रक्रिया कला, प्रदर्शन कला, संस्थापन, नव-अलंकरण, घटना कला, नारीवादी कला और समलैंगिक कला (Overview of Western art from prehistoric period to present: prehistoric art, art in ancient Egypt, Aegean art, Greek and Roman; early Christian and Byzantine art; Romanesque and Gothic art; Renaissance painting and sculpture; Mannerism and Baroque painting and sculpture; Rococo, Neoclassicism and Romanticism; modern movements – Realism, Impressionism, Post-Impressionism, Fauvism, Expressionism, Cubism, Constructivism, Futurism, Dada and Surrealism, Abstract Expressionism, Op Art, Pop Art, post-modern developments – Minimalism and Conceptual art, Fluxus movement, Arte Povera, Body art, Land and Environmental art, Graffiti, Process art, Performance art, Installation, Neo-Baroque, Happening art, Feminist art and Queer art)
प्राचीन निकट-पूर्व की कला (Art of Ancient Near East)
- प्राचीन मेसोपोटामिया (सुमेर, अक्कड़, बेबीलोनिया, अस्सीरिया) की दृश्यकलात्मक अभिव्यक्तियाँ (Visual artistic expressions of ancient Mesopotamia (Sumer, Akkad, Babylonia, Assyria))
- अक्मेनिड और सासानी फारस में कला (Art in Achaemenid and Sassanian Persia)
सुदूर पूर्व, केन्द्रीय और दक्षिण-पूर्व एशिया की कला (Art of Far East, Central and South-East Asia)
- भारत और अन्य प्राचीन संस्कृतियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का आरंभ और विशिष्ट दृश्य अभिव्यक्तियों का आविर्भाव (Beginning of cultural exchange between India and other ancient cultures and emergence of distinct visual expressions)
- प्राचीन चीन (शांग, झोऊ और हान राजवंश); टैंग राजवंश तक बौद्ध मूर्तियां; छह राजवंश और टैंग चित्रकला; सोंग से लेकर क्विंग तक चीनी परिदृश्य चित्रकला परंपरा (Ancient China (Shang, Zhou and Han dynasties); Buddhist sculptures up to Tang dynasty; Six Dynasties and Tang painting; Chinese landscape painting tradition from Song to Qing)
- जापान (हानोवा कुंभकारी मूर्तियों की आकृतियां); नारा से लेकर कामाकुरा अवधि तक बौद्ध मूर्तियाँ); टेल ऑफ गेंजी और हेयजी मोनोगोतारी एमाकी स्क्रोल्स समेत देर-हेयान विधि और कामाकुरा अवधि की चित्रकला; मोमोयामा तथा एडो काल में जापानी स्क्रोल चित्रकला; एडो काल से यूकियो-इ-वुडलॉक प्रिंट्स (Japan (Hanowa terracotta figurines); Buddhist sculptures from Nara to Kamakura period); painting of late Heian period and Kamakura period including Tale of Genji and Heiji Monogatari Emaki scrolls; Japanese scroll painting of Momoyama and Edo period; Ukiyo-e woodlock prints from Edo period)
- तिब्बत (बौद्ध प्रतिमाएँ और थांगका चित्रकला परम्परा) (Tibet (Buddhist icons and Thangka painting tradition))
- नेपाल (बौद्ध और ब्राह्मणिक मूर्तिकला और चित्रकला) (Nepal (Buddhist and Brahmanical sculpture and painting))
- श्रीलंका (मूर्तिकला और चित्रकला उदाहरणार्थ सिगिरिया भित्ति चित्र) (Sri Lanka (sculpture and painting – Sigiriya murals))
- कम्बोडिया (मूर्तिकला और वास्तुकला, विशेष रूप से अंगकोर वाट और अंगकोर थोम) (Cambodia (sculpture and architecture, especially Angkor Wat and Angkor Thom))
- जावा (मूर्तिकला और वास्तुकला उदाहरणार्थ, डायेंग पठार कैंडिस, दि वोरोबुदूर स्तूप, और प्रम्बनन परिसर) (Java (sculpture and architecture – Dieng Plateau Candis, Borobudur Stupa, and Prambanan complex))
- म्यांमार / बर्मा और सियाम / थाइलैंड इत्यादि में बौद्ध कला (Buddhist art in Myanmar/Burma and Siam/Thailand etc.)
भारतीय लोक तथा जनजातीय कला (Indian Folk and Tribal Art)
- फड़, पिछवाई एवं कावड़ चित्रकला (राजस्थान) (Phad, Pichhwai and Kavad painting (Rajasthan))
- बंगाल तथा उड़ीसा में पटुवा चित्रकला (Patua painting in Bengal and Odisha)
- मधुबनी / मिथिला चित्रकला (बिहार) (Madhubani / Mithila painting (Bihar))
- वर्ली चित्रकला (महाराष्ट्र) (Warli painting (Maharashtra))
- पिथौरा चित्रकला (गुजरात) (Pithora painting (Gujarat))
- ढोकरा कांस्य ढलाई (Dhokra bronze casting)
- मन्नतार्थ चढ़ावे की टेराकोटा निर्मित आकृतियाँ (उदाहरणार्थ मन्नतार्थ घोड़े, जो भारत में विभिन्न राज्यों में चढ़ाए जाते हैं) (Terracotta votive figures (for example, votive horses offered in various states of India))
- लकड़ी पर नक्काशी और लकड़ी की गुड़ियां (कोंडापल्ली, कर्नाटक, बंगाल, मध्यप्रदेश) (Wood carving and wooden dolls (Kondapalli, Karnataka, Bengal, Madhya Pradesh))
- चमड़े की कठपुतलियां (आंध्र प्रदेश, कर्नाटक) (Leather puppets (Andhra Pradesh, Karnataka))
- पारंपरिक और आधुनिक वस्त्र तथा प्रकार्यात्मक वस्तुएं (बनारस, कांचीपुरम, गुजरात, उड़ीसा और उत्तर-पूर्वी राज्यों के वस्त्र) (Traditional and modern textiles and functional objects (textiles of Banaras, Kanchipuram, Gujarat, Odisha and North-Eastern states))
- बंधेज (Bandhani)
- कढ़ाई, कांथा, फुलकारी, चम्बा रूमाल (Embroidery, Kantha, Phulkari, Chamba Rumal)
- धातु से निर्मित कला वस्तुएं उदाहरणार्थ बिदरी, ठप्पे का काम, मीनाकारी, आभूषण जैसे जड़ाऊ, मनके इत्यादि (Metal art objects – Bidri, repousse work, Meenakari, jewelry like Jadau, beads etc.)
विकल्प – II: रेखाचित्र और चित्रकला (Option – II: Drawing and Painting)
सौंदर्यशास्त्र (Aesthetics)
- रेखाचित्र तथा चित्रकला के मूलभूत तत्त्व; दृश्य कलाओं में बिम्बबिधान; दृश्य कला का उद्भव और विकास; कलाओं का वर्गीकरण, संकल्पनात्मक एवं दृश्यपरक यथार्थ (Basic elements of drawing and painting; representation in visual arts; origin and development of visual art; classification of arts, conceptual and visual realism)
- चित्रकला में सौन्दर्यशास्त्र के अध्ययन की प्रासंगिकता: भारतीय संस्कृति में प्रारम्भिक दार्शनिक विचार। समाज में कला की प्रकृति और कार्य (Relevance of study of aesthetics in painting: early philosophical ideas in Indian culture. Nature and function of art in society)
- भारतीय सौन्दर्यशास्त्र: रस-सूत्र की संकल्पना और उसकी टीकाएँ: रस सिद्धांत, साधारणीकरण, ध्वनि, अलंकार, औचित्य इत्यादि; शिल्प ग्रंथ जैसे कि विष्णु धर्मोत्तर पुराण से चित्रसूत्र, कामसूत्र पर यशोधरा की टीका के अंतर्गत षडंग इत्यादि। भारतीय सौन्दर्यशास्त्र में ए. के. कुमारास्वामी और रवींद्रनाथ टैगोर का योगदान (Indian aesthetics: concept of Rasa Sutra and its commentaries – Rasa theory, Sadharanikaran, Dhvani, Alankara, Auchitya etc.; Shilpa texts – Chitrasutra from Vishnu Dharmottara Purana, Shadanga under Yasodhara’s commentary on Kamasutra etc. Contribution of A.K. Coomaraswamy and Rabindranath Tagore in Indian aesthetics)
- पाश्चात्य सौन्दर्यशास्त्र: अनुकरण और प्रतिरूपण का सिद्धान्त, विरेचन (प्लेटो और अरस्तू)। कांट, हीगल, क्रोचे, टॉलस्टॉय, बॉमगार्टन, शोपेनहावर, क्लाइव बेल, रॉजर फ्राई, आई.ए. रिचर्ड्स, सूजेन लैंगर, सिगमंड फ्रायड और जॉर्ज संतायान के सौंदर्यशास्त्रीय विचार (Western aesthetics: theory of imitation and representation, catharsis (Plato and Aristotle). Aesthetic ideas of Kant, Hegel, Croce, Tolstoy, Baumgarten, Schopenhauer, Clive Bell, Roger Fry, I.A. Richards, Susanne Langer, Sigmund Freud and George Santayana)
रेखाचित्र एवं चित्रकला का इतिहास (History of Drawing and Painting)
- भारतीय चित्रकला: भारत में प्रागैतिहासिक चित्रकला; अजंता, बाघ, बादामी और सित्तन्नावासल के भित्ति चित्र। पाल और पश्चिमी भारत की पाण्डुलिपि चित्रकला परंपरा। लघु चित्रकला की परंपरा: मुगलपूर्व, मुगल, राजस्थानी, पहाड़ी (बसोहली, गुलेर-कांगड़ा और गढ़वाल) और दक्खिनी चित्रकला (अहमदनगर, बीजापुर और गोलकुंडा)। कम्पनी स्कूल ऑफ पेंटिंग। राजा रवि वर्मा तथा अबनिंद्रनाथ टैगोर और उनके शिष्य, नंदलाल बोस और उनके शिष्य का बंगाल स्कूल के जुड़ने से आधुनिक कला पदार्पण (Indian painting: prehistoric painting in India; murals of Ajanta, Bagh, Badami and Sittannavasal. Manuscript painting tradition of Pala and Western India. Miniature painting tradition: Pre-Mughal, Mughal, Rajasthani, Pahari (Basohli, Guler-Kangra and Garhwal) and Deccani painting (Ahmednagar, Bijapur and Golconda). Company School of Painting. Advent of modern art with Raja Ravi Varma and Abanindranath Tagore and his disciples, Nandalal Bose and his disciples joining Bengal School)
- भारतीय चित्रकला में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ: अमृता शेरगिल का योगदान। प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप — बम्बई, कलकत्ता ग्रुप — कलकत्ता, शिल्पी चक्र — दिल्ली, चोलामण्डल – मद्रास, और बड़ोदा स्कूल – बड़ोदा (Important achievements in Indian painting: contribution of Amrita Shergil. Progressive Artists Group – Mumbai, Calcutta Group – Kolkata, Shilpi Chakra – Delhi, Cholamandal – Madras, and Baroda School – Baroda)
- भारतीय कला में वर्ष 1970 से मुख्य देशीय प्रवृतियाँ, समकालीन चित्रकला और विख्यात कलाकार: प्रभाववादी, अभिव्यक्तिवादी, अमूर्त, अलंकरण, नव-तांत्रिक, आलंकारिक और गैर-आलंकारिक, अतियथार्थ, प्रतिरूपणात्मक तथा अप्रतिरूपणात्मक चित्रकला (Main indigenous trends in Indian art from 1970, contemporary painting and famous artists: impressionistic, expressionistic, abstract, decorative, neo-tantric, figurative and non-figurative, surreal, representational and non-representational painting)
- पाश्चात्य चित्रकला: फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक चित्रकला, मिस्र और एजियन कला, यूनानी और रोमन चित्रकला। बाइजन्टिन, गौथिक, पुनर्जागरण, मैनरिज्म, बारोक, रोकोको, नवअभिजात्यवाद, रूमानीवाद, यथार्थवाद, प्रभाववाद, उत्तरप्रभाववाद, फौविज्म और प्रतीकवाद, क्यूबिज्म, भविष्यवाद, दादा और अतियथार्थवाद, अभिव्यक्तिवाद, अमूर्त अभिव्यक्तिवाद, ऑप एवं पॉप कला, अल्पतम कला और उत्तर आधुनिक प्रवृतियाँ, नवीन मीडिया, संस्थापन एवं भ्रांतिक अति यथार्थवाद (Western painting: prehistoric painting of France and Spain, Egyptian and Aegean art, Greek and Roman painting. Byzantine, Gothic, Renaissance, Mannerism, Baroque, Rococo, Neoclassicism, Romanticism, Realism, Impressionism, Post-Impressionism, Fauvism and Symbolism, Cubism, Futurism, Dada and Surrealism, Expressionism, Abstract Expressionism, Op and Pop Art, Minimalist art and Post-modern trends, New Media, Installation and Trompe l’oeil Hyperrealism)
सामग्री और विधि (Materials and Method)
- सामग्री का अनुप्रयोग, चित्रकला में आलंबन सामग्री (कैनवस, कागज, दीवाल सतह, पैनल्स), मिश्रित मीडिया (Application of materials, support materials in painting (canvas, paper, wall surface, panels), mixed media)
- तैल चित्रकला और उसकी तकनीकें — पारम्परिक और गैर-पारम्परिक (Oil painting and its techniques – traditional and non-traditional)
- भित्ति चित्रकला की तकनीकें — पारम्परिक (भित्ति चित्रकला, सेको और ब्यूओनो) और आधुनिक (Mural painting techniques – traditional (fresco, secco and buono) and modern)
- वाटर कलर चित्रकला, धोने की तकनीक, पेस्टल और क्रेयोन, ऐक्रेलिक रंग, रंग तैयार करना और वर्णकों का तकनीकी पक्ष। रंग सिद्धान्त और रंग समरसता (Water color painting, wash technique, pastel and crayon, acrylic colors, color preparation and technical aspect of pigments. Color theory and color harmony)
कला स्कूल और कला शिक्षा (Art Schools and Art Education)
- औपनिवेशिक काल में कला स्कूलों के माध्यम से कला में औपचारिक प्रशिक्षण का प्रारम्भ और स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात चेन्नई, कलकत्ता, लाहौर, मुम्बई, दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में कला विद्यालयों में कला अकादमियों के माध्यम से कला उन्नति तथा शिक्षा; शान्तिनिकेतन और बड़ोदा में संस्थानिक कला शिक्षा पर पुनर्विचार; कला शिक्षा में कला दीर्घाओं और संग्रहालयों की भूमिका; संग्रहालय, दीर्घा और कार्यरत कलाकारों और इतिहासवेत्ताओं के बीच सहयोग के रूप में संरक्षकीय क्यूरेटोरियल उद्यम में वृद्धि; जनता और कलाकार के बीच संवाद स्थापित करने में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका (Beginning of formal training in art through art schools in colonial period and after independence, art promotion and education through art academies in art schools of Chennai, Calcutta, Lahore, Mumbai, Delhi, Lucknow and Jaipur; rethinking of institutional art education in Santiniketan and Baroda; role of art galleries and museums in art education; growth of curatorial enterprise as collaboration between museum, gallery and practicing artists and historians; role of journals and magazines in establishing dialogue between public and artist)
विकल्प – III: अनुप्रयुक्त कला (Option – III: Applied Art)
डिजाइन के तत्व एवं सिद्धान्त (Elements and Principles of Design)
- ‘ग्राफिक डिजाइन’ शब्द और विलियम एडीसन डिगिंस; ग्राफिक डिजाइन / अनुप्रयुक्त कला के मूलाधार: इमेज और टेक्स्ट; उत्पाद के प्रचार-प्रसार के लिए संदेश तैयार करना। विज्ञापन उद्योग से संबंधित पद तथा शब्दावली: संपृक्त पदों की समझ उदाहरणार्थ ऐडवर्टोरियल, इन्फोग्राफिक्स, इंकार्मर्शियल, एडुटेन्मेंट इत्यादि (The term ‘Graphic Design’ and William Addison Diggins; fundamentals of Graphic Design/Applied Art: image and text; preparing message for product promotion. Terms and vocabulary related to advertising industry: understanding of associated terms – advertorial, infographics, infomercial, edutainment etc.)
- नवप्रवर्तन और आन्दोलन: भारत और विश्व के अन्य देशों में विज्ञापन कला का इतिहास, सुलेखन कला, मूवेबल टाइप्स का आरंभ, टाइपफेसेज, फोंट्स एवं फैमिलीज; अक्षरों का विन्यास और रचना; टाइपों और आकार के वर्गीकरण। आरंभिक टाइप मुद्रणविद और पारंपरिक हस्त-लेखन तथा लिपि का अध्ययन, उदाहरणार्थ भारतीय पाण्डुलिपियाँ; फारसी, चीनी, जापानी, रोमन इत्यादि। भारत में और शेष विश्व में मुद्रण प्रक्रियाओं का विकास: लेटरप्रेस, उत्कीर्णन, सिल्क स्क्रीन और ऑफसेट इत्यादि (Innovation and movements: history of advertising art in India and other countries of the world, calligraphy art, beginning of movable types, typefaces, fonts and families; layout and composition of letters; classification of types and sizes. Early type printers and study of traditional handwriting and script – Indian manuscripts; Persian, Chinese, Japanese, Roman etc. Development of printing processes in India and the rest of the world: letterpress, engraving, silk screen and offset etc.)
- ग्राफिक डिजाइन को प्रभावित करने वाले आन्दोलन: आर्ट नूवो, दि आर्ट ऑफ वार, कला के वाद: भविष्यवाद, दादा, डेस्टेज्ल, और रचनावाद, कला एवं शिल्प आंदोलन, बॉहॉस आंदोलन और नूतन टाइपोग्राफी, ग्राफिक डिजाइन का इतिहास और विज्ञापन इतिहास की प्रकृति, दृष्टांतपरक आधुनिकता और चेतना प्रसार, नवीन लहर एवं उत्तर आधुनिकतावाद, डिजिटल अभिव्यक्तिवाद एवं पश्चलेख, द डिजिटल फ्यूचर (Movements influencing Graphic Design: Art Nouveau, The Art of War, art isms: Futurism, Dada, De Stijl, and Constructivism, Arts and Crafts movement, Bauhaus movement and new typography, history of graphic design and nature of advertising history, illustrative modernity and consciousness expansion, new wave and postmodernism, digital expressionism and postscript, The Digital Future)
विज्ञापन की विधाएँ और मीडिया (Modes and Media of Advertising)
- मुद्रित, आउटडोर, इलेक्ट्रोनिक एवं नवीन मीडिया विज्ञापन; मीडिया विकल्प: समाचार पत्र और पत्रिकाएं, रेडियो, टी.वी. और सिनेमा, पोस्टर, डायरेक्ट मेल, परिव्यापक और गोरिल्ला विज्ञापन, डिजिटल और ऑनलाइन विज्ञापन। वायरल विज्ञापन। आउटडोर विज्ञापन में तेजी: बिलबोर्ड और ट्रांजिट, नवप्रवर्तनकारी सामग्रियां और लाभ (Print, outdoor, electronic and new media advertising; media options: newspapers and magazines, radio, TV and cinema, poster, direct mail, ambient and guerrilla advertising, digital and online advertising. Viral advertising. Rapid growth in outdoor advertising: billboards and transits, innovative materials and benefits)
- कला की एक नई विधा के रूप में पोस्टर का उद्भव: पोलैंड, जापान, इंग्लैंड तथा अमेरिका एवं बोल्शेविक रूस के संदर्भ में पोस्टरों का अध्ययन। प्लेकार्ड्स और अधिप्रचार, विरोध तथा युद्धकालीन पोस्टर्स, भूतलमार्ग संस्कृति (Emergence of poster as a new art form: study of posters in context of Poland, Japan, England and America and Bolshevik Russia. Placards and propaganda, protest and wartime posters, underground culture)
- विज्ञापन की प्रावस्थाओं के सांस्कृतिक स्वरूप: मूर्तिपूजा, प्रतिमाशास्त्र, आत्मरति, तथा टोटमवाद (चतुर्थ सांस्कृतिक फ्रेम) से मिसेन-सीन (पंचम फ्रेम) तक संक्रमण; पारम्परिक से औद्योगिक से उपभोक्ता समाज तक क्रमविकास और संचार मीडिया का विकास। विज्ञापन तथा विज्ञापन एजेन्सियों का भविष्य। विज्ञापन और मनोरंजन के बीच विभाजक रेखाओं का धुंधला पड़ना (Cultural forms of stages of advertising: transition from idolatry, iconography, narcissism, and totemism (fourth cultural frame) to mise-en-scene (fifth frame); evolution from traditional to industrial to consumer society and development of communication media. Future of advertising and advertising agencies. Blurring of dividing lines between advertising and entertainment)
- उन्नत प्रौद्योगिकी युक्त ग्राफिक डिजाइन का प्रभाव; “ग्राफिक डिजाइन” को पुनः परिभाषित करना। आधुनिक डिजाइनरों में अपेक्षित विशेषताएं (Impact of advanced technology equipped graphic design; redefining “Graphic Design”. Expected characteristics in modern designers)
डिजाइन, कैंपेन और पैकेजिंग (Design, Campaign and Packaging)
- ‘लोगो’, ‘रिबस’, प्रतीक, चिह्नन और कॉर्पोरेट पहचान का डिजाइन तैयार करना; विश्व में सर्वाधिक सुविख्यात प्रतीकों / पहचानों के विकास की कहानियाँ; ब्रांड्स, रिब्रांडिंग और ब्रांड पोजिशनिंग; विज्ञापन के सिद्धान्तों और नियमों के अग्रदूत तथा भविष्यवक्ता; डिजाइनिंग इवेंट्स – इवेंट मैस्कॉट तथा अन्य वैश्विक मनोरंजन, फिल्म तथा उत्सव (Designing ‘logo’, ‘rebus’, symbols, signage and corporate identity; stories of development of world’s most renowned symbols/identities; brands, rebranding and brand positioning; pioneers and prophets of advertising principles and laws; designing events – event mascot and other global entertainment, film and festivals)
- कैंपेन नियोजन और कार्यनीति: ग्राहक, बाजार शोध, लेखा नियोजन, रचनात्मक सारपत्र (ब्रीफ), मुद्रित विज्ञापनों (समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं) के लिए दृश्य और लिखित सामग्री तैयार करना, प्रत्यक्ष डाक, पोस्टर, आउटडोर विज्ञापन (बिलबोर्ड्स और ट्रांजिट्स), क्रयविक्रय, शो-विंडो तथा सुपर-मार्केट की मर्दे (विक्रय स्थल/खरीद मदों के क्रय स्थल, डिस्पेंसर्स, स्टैंड्स, स्टॉल्स इत्यादि) (Campaign planning and strategy: client, market research, account planning, creative brief, preparing visual and written material for print advertisements (newspapers and magazines), direct mail, poster, outdoor advertising (billboards and transits), merchandising, show-window and point of purchase (POP, dispensers, stands, stalls etc.))
- मीडिया चयन उपागम और लक्षित ग्राहक। मीडिया में नवप्रवर्तन। नूतन प्रौद्योगिकियां, टी.वी. ग्राफिक्स, मल्टीमीडिया प्रस्तुतिकरण, वेबपेज डिजाइनिंग और रेक्टर तथा वेक्टर सॉफ्टवेयर की समझ; इंटरनेट – विज्ञापन उत्पादों एवं सेवाओं में इसका उपयोग, इंटरनेट पर क्रय-विक्रय (Media selection approach and target customer. Innovation in media. New technologies, TV graphics, multimedia presentation, webpage designing and understanding of raster and vector software; internet – its use in advertising products and services, buying and selling on internet)
- प्रीप्रेस, प्रिंटिंग प्रेस और पोस्ट प्रेस: पिक्सल और रेजोलूशन का कौशलपूर्ण उपयोग, रंग परिष्करण, कंप्यूटर से प्लेट ग्राफिक तक तैयार करना, ऑफसेट प्रिंटिंग, फिनिशिंग एवं कन्वर्टिंग। योजक और वियोजक, चार रंग मुद्रण क्रियाविधि, स्पॉट कलर तथा लेमिनेशन, यू.वी. इत्यादि। पैकेजिंग का डिजाइन, क्रय-विक्रय और नवीनता (Prepress, printing press and post press: skillful use of pixels and resolution, color refinement, preparing from computer to plate graphic, offset printing, finishing and converting. Additives and subtractives, four color printing process, spot color and lamination, UV etc. Packaging design, merchandising and novelty)
विज्ञापन, कॉर्पोरेट और नवीन प्रवृतियां (Advertising, Corporate and New Trends)
- विज्ञापन एजेंसियों का उद्भव और विकास: ग्राफिक डिजाइनर की भूमिका और दायित्व, सर्जनात्मक कोर: सर्जनात्मक / कला निर्देशक, विजुअलाइजर, तथा कॉपीराइटर, संकल्पना विकसित करने में अंतःक्रिया (Origin and development of advertising agencies: role and responsibility of graphic designer, creative core: creative/art director, visualizer, and copywriter, interaction in developing concept)
- विश्व के अग्रणी विज्ञापन कॉर्पोरेट्स, बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ और भारतीय परिदृश्य: अखिल भारतीय शाखाओं वाली भारतीय विज्ञापन एजेन्सियां। ऐड-गुरू या उल्लेखनीय ऐड-मैन और उनके द्वारा संचालित युग-प्रवर्तक विज्ञापन कंपेन। विज्ञापन सर्जनात्मकता और असाधारण योगदान के लिए पुरस्कार तथा उच्चतम सम्मान (World’s leading advertising corporates, multinational companies and Indian landscape: Indian advertising agencies with all-India branches. Ad-gurus or notable ad-men and their era-defining advertising campaigns. Awards and highest honors for advertising creativity and exceptional contribution)
- ब्रांडिंग के क्षेत्र में विश्व के विख्यात डिजाइनर्स और कॉर्पोरेट पहचान डिजाइन, फिल्म शीर्षक कला के विषय शाखाओं के साथ अंतः विषयी सहभागिता, उद्योगों और कॉर्पोरेटों के साथ सहयोग और इंटर्नशिप (World’s renowned designers in the field of branding and corporate identity design, interdisciplinary engagement with branches of film title art, collaboration and internship with industries and corporates)
- नवीन दृश्य प्रभाव उत्पन्न करने में कंप्यूटर की भूमिका (फोटोग्राफी, डिजिटल ग्राफिक्स, फिल्म शीर्षक) मल्टीमीडिया प्रस्तुतिकरण, इमेज सम्पादन, वेब ग्राफिक्स और ऑनलाइन विज्ञापन के प्रकार, वेब पेज डिजाइनिंग); विज्ञापन में बाजार शोध का महत्व। प्रिंट मीडिया बनाम इलेक्ट्रोनिक मीडिया (Role of computer in creating new visual effects (photography, digital graphics, film titles) multimedia presentation, image editing, web graphics and types of online advertising, web page designing); importance of market research in advertising. Print media vs electronic media)
विकल्प – IV: छापाचित्रण (ग्राफिक कला) [Option – IV: Printmaking (Graphic Art)]
सौन्दर्यशास्त्र और इतिहास (Aesthetics and History)
- दृश्य कला के मूलभूत तत्वों (स्थान, रूप, आकार, आकृति, रेखा, रंग, बनावट, रंग-सामंजस्य भान, परिप्रेक्ष्य, और सौन्दर्यबोध) को प्रिंटमेकिंग के सम्बन्ध में समझना (Understanding the basic elements of visual art (space, form, size, shape, line, color, texture, color harmony, perspective, and aesthetics) in relation to printmaking)
- संघटन (अनुपात, एकता, समरसता, लय, वैषम्य, संतुलन और ध्यान देना) के दृश्यपरक सिद्धांतों को समझना (Understanding the visual principles of composition (proportion, unity, harmony, rhythm, contrast, balance and emphasis))
- द्विआयामी समरूप प्रिंट्स का पुनरुत्पादन (Reproduction of two-dimensional homogeneous prints)
- एशिया और यूरोप में छापाचित्रण (प्रिंट मेकिंग) की प्रक्रिया, तकनीक और सामग्रियों के इतिहास, आविष्कार, विकास और परिभाषा का ज्ञान (Knowledge of history, invention, development and definition of printmaking processes, techniques and materials in Asia and Europe)
- जापानी काष्ठ सांचे और उकियो-इ-स्कूल के महत्त्वपूर्ण निष्णात कलाकार और होकुसाई, हिरोशिगे, उतामारो इत्यादि निष्णात कलाकारों की कृतियां (Important master artists of Japanese woodblock and Ukiyo-e School and works of master artists like Hokusai, Hiroshige, Utamaro etc.)
- 19वीं-20वीं शताब्दी के दौरान सर्जनात्मक अभिव्यक्ति के ढंग के रूप में प्रिंट मेकिंग — पुस्तक उत्पादन से लेकर शिल्पागार / कार्यशालाओं, समूहों, प्रयोगों की स्थापना तक तथा विज्ञापन पर प्रभाव (Printmaking as a mode of creative expression during the 19th-20th centuries – from book production to establishment of workshops, groups, experiments and impact on advertising)
ढंग, माध्यम एवं प्रक्रिया (Mode, Medium and Process)
- छापाचित्रण तकनीकों के प्रकारों का ज्ञान (Knowledge of types of printmaking techniques):
- (i) काष्ठ फलक सांचा और लिनोफलक (Woodblock and linoblock)
- (ii) उत्कीर्ण छपाई — काष्ठ और धातु (Engraving printing – wood and metal)
- (iii) उत्कीर्णन (एचिंग) – लाइन, एक्वाटिंट, सॉफ्टग्राउंड, इत्यादि (Etching – line, aquatint, softground, etc.)
- (iv) सतह प्रिंटिंग (प्लेनोग्राफी), ऑफसेट, ओलियोग्राफ इत्यादि (Surface printing (planography), offset, oleograph etc.)
- (v) स्टेंसिल और सेरीग्राफ (Stencil and serigraph)
- (vi) अन्य तकनीकें — कोलोग्राफी, चाइन-कोले, मोनोप्रिंट, यूनीक प्रिंट, ड्राई प्वाइंट, उत्कीर्णन, मेज़ोटिंट, विस्कोसिटी, डिजिटल इमेजिंग, मिश्रित माध्यम इत्यादि (Other techniques – collography, chine-colle, monoprint, unique print, dry point, engraving, mezzotint, viscosity, digital imaging, mixed media etc.)
- छापाचित्रण में प्रयुक्त भिन्न प्रकार के माध्यमों, सामग्रियों (काष्ठ, लिनो, तांबा, जस्ता, प्लाइवुड, पत्थर, ऐक्रेलिक, कागज, कार्डबोर्ड, गोंद, अम्ल, रसायन, स्याही, रेसिन, सॉफ्टवेयर, औजार, मशीन, उपकरण इत्यादि) और प्रिंटिंग प्रक्रिया का ज्ञान (Knowledge of different types of media, materials (wood, lino, copper, zinc, plywood, stone, acrylic, paper, cardboard, gum, acid, chemicals, ink, resin, software, tools, machines, equipment etc.) used in printmaking and printing process)
- प्रिंटिंग होने तक सामग्री की पहचान से लेकर मुद्रण तक डिजाइनिंग करना और विभिन्न प्रकार की सतहों की तैयारी (Designing from material identification to printing and preparation of different types of surfaces)
कला कृतियाँ (Art Works)
- भूतकाल से लेकर आधुनिक काल तक के महान प्रिंट निर्माताओं की कृतियों और छापाचित्रण के विकास में उनका योगदान उदाहरणार्थ ड्यूरर, रेम्ब्रान्ट, होगार्थ, गोया, गॉग्विन, देगा, लौट्रेक, डौमियर, जर्मन अभिव्यक्तिवादी (कैथ, कोलविट्स, नोल्ड, हैकेल, ग्रोज, मुंच इत्यादि), पिकासो, पॉप और प्रतीकवादी कलाकार (राउशेनबर्ग, लिचटेंस्टीन, जिम डाइन), डेविड हॉकनी, कृष्णा रेड्डी, पीटर डिग्लिश, स्टेनले जोन्स, पॉल लिंगरेन, कैरोल समर्स इत्यादि (Works of great printmakers from past to modern times and their contribution to the development of printmaking – Durer, Rembrandt, Hogarth, Goya, Gauguin, Degas, Lautrec, Daumier, German Expressionists (Kathe, Kollwitz, Nolde, Heckel, Grosz, Munch etc.), Picasso, Pop and Symbolist artists (Rauschenberg, Lichtenstein, Jim Dine), David Hockney, Krishna Reddy, Peter Daglish, Stanley Jones, Paul Lingren, Carol Summers etc.)
- भारत में प्रिंटमेकिंग का विकास, औपनिवेशिक काल की अवधि में अंग्रेजों का योगदान तथा प्रभाव, प्रेस तथा स्कूलों की स्थापना, 19वीं शताब्दी के मध्य से लेकर स्वतन्त्रता पूर्व काल तक लोकप्रिय प्रिंटमेकिंग। स्वतन्त्रता पश्चात भारत में प्रिंटमेकिंग की प्रवृतियां (Development of printmaking in India, contribution and influence of the British during colonial period, establishment of presses and schools, popular printmaking from mid-19th century to pre-independence period. Trends in printmaking in India after independence)
- भारतीय प्रिंट निर्माताओं का योगदान: राजा रवि वर्मा, विचित्र क्लब के सदस्य, मुकुल डे, गगनेंद्रनाथ टैगोर इत्यादि, शांतिनिकेतन स्कूल, नंदलाल बोस, बिनोद बिहारी मुखर्जी, रामकिंकर, विश्वरूप बोस, रमन चक्रवर्ती, हरेन दास, सोमनाथ होर, चित्त प्रसाद, ज्योति भट्ट, कंवल कृष्ण, देवयानी कृष्णा, वाई.के. शुक्ला, वसंत परब, जगमोहन चोपड़ा, परमजीत सिंह, ललिता लाजमी, नैना दलाल, लक्ष्मा गौड़, आर.बी. भास्करन, आर.एम. पल्लानीअप्पन, सनतकार, लालू प्रसाद शॉ, अभिताभ बनर्जी, देवराज डाकोज़ी, भूपेन खखर, वामन चिंचोलकर, पॉल कोली, दीपक बनर्जी, जय झरोटिया, प्रयाग झा, रीनी घूमाल, अनुपम सूद, जयंत पारिख, कंचन चंदर इत्यादि (Contribution of Indian printmakers: Raja Ravi Varma, members of Vichitra Club, Mukul Dey, Gaganendranath Tagore etc., Santiniketan School, Nandalal Bose, Binod Bihari Mukherjee, Ramkinkar, Vishwaroop Bose, Raman Chakravarty, Haren Das, Somnath Hore, Chitta Prasad, Jyoti Bhatt, Kanwal Krishna, Devyani Krishna, Y.K. Shukla, Vasant Parab, Jagmohan Chopra, Paramjit Singh, Lalita Lajmi, Naina Dalal, Laxma Goud, R.B. Bhaskaran, R.M. Pallaniappan, Sanatkar, Lalu Prasad Shaw, Abhitabh Banerjee, Devaraj Dakoji, Bhupen Khakhar, Vaman Chincholkar, Paul Koli, Deepak Banerjee, Jay Jharotia, Prayag Jha, Rini Ghumal, Anupam Sud, Jayant Parikh, Kanchan Chander etc.)
प्रिंट एवं मुद्दे (Prints and Issues)
- अच्छी गुणवत्ता वाले प्रिंट – मानदण्ड (तकनीकी रूप से और सौंदर्यशास्त्रीय दृष्टि से) (Good quality prints – standards (technically and aesthetically))
- प्रिंट्स की प्रामाणिकता की पहचान करने के लिए परिपाटियाँ – हस्ताक्षर, संस्करण, कलाकार का प्रमाण इत्यादि (Conventions for identifying authenticity of prints – signature, edition, artist’s proof etc.)
- प्रदर्शन – प्रिंट्स की माउंटिंग और उनका परिरक्षण (Exhibition – mounting and preservation of prints)
- समसामयिक प्रिंटमेकिंग से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दें (यांत्रिक उत्पादन, कंप्यूटर ग्राफिक्स, विज्ञापन के प्रभाव, शिल्पागार, कार्यशालाएं और समूह इत्यादि) (Various issues related to contemporary printmaking (mechanical production, computer graphics, influence of advertising, workshops and groups etc.))
विकल्प – V: मूर्तिकला (Option – V: Sculpture)
मूर्तिकला के तत्व एवं सिद्धान्त (Elements and Principles of Sculpture)
- मूर्तिकला के मूलाधार और तत्व; मूर्तिकला में बिम्बविधान का उद्भव एवं विकास; मूर्तिकला का वर्गीकरण; मूर्तिपरक स्वरूप बनाम संकल्पनात्मक यथार्थ (Fundamentals and elements of sculpture; origin and development of representation in sculpture; classification of sculpture; figurative vs conceptual realism)
- मूर्तिकला-वृत्ति के लिए सौंदर्यशास्त्र के अध्ययन का औचित्य: भारत और पश्चिमी देशों में प्रारम्भिक दार्शनिक विचार; समाज में मूर्तिकला की भूमिका एवं कार्य (Justification for study of aesthetics for sculpture practice – early philosophical ideas in India and Western countries; role and function of sculpture in society)
- पाश्चात्य एवं प्राच्य परम्पराओं में मूर्तिकला का इतिहास; समाज में गिरजाघरों, मन्दिरों और धर्मनिरपेक्ष इमारतों जैसी वास्तुकलात्मक संरचनाओं के अंतरंग भाग के रूप में पारम्परिक मूर्तिकला सम्बन्धी कार्यक्रम (History of sculpture in Western and Eastern traditions; traditional sculptural programs as integral part of architectural structures such as churches, temples and secular buildings in society)
- मूर्तिकला-वृत्ति से संबंधित स्वरूप, सामग्री, विधियों और तकनीकों का अध्ययन; मूर्तिकला से सम्बन्धित शब्दावलियों की समझ की स्पष्टता (Study of forms, materials, methods and techniques related to sculpture practice; clarity of understanding of terminology related to sculpture)
मूर्तिकला-वृत्ति में विविध माध्यमों का अध्ययन (Study of Various Media in Sculpture Practice)
1. क्ले और मोम (Clay and Wax):
- मूर्तियों के लिए प्राकृतिक क्ले की तैयारी; क्ले की सहायता से मॉडलिंग और कास्टिंग; टैराकोटा तथा क्ले को पकाना; भट्टों के प्रकार; सिरामिक कृतियों के काम में रंगों और वर्णकों की श्रृंखला सीमा की संभावनाएँ; क्ले निर्मित मूर्तियों में द्वि-आयामी तथा त्रि-आयामी विधियाँ; मोम में मॉडलिंग एवं उत्कीर्णन (Preparation of natural clay for sculptures; modeling and casting with clay; terracotta and firing of clay; types of kilns; possibilities of diverse range of colors and pigments in ceramic works; two-dimensional and three-dimensional methods in clay sculptures; modeling and carving in wax)
2. प्लास्टर ऑफ पेरिस (पी.ओ.पी.) (Plaster of Paris):
- पी.ओ.पी. का इतिहास, रासायनिक संघटन और भौतिक प्रकृति; पी.ओ.पी. के प्रयोग के लाभ और नुकसान; त्वरित एवं मंद करने वाले एजेन्ट; पी.ओ.पी. का सतही उपचार; पी.ओ.पी. में ढलाई एवं उत्कीर्णन (History of POP, chemical composition and physical nature; advantages and disadvantages of using POP; accelerators and retarders; surface treatment of POP; casting and carving in POP)
3. काष्ठ (Wood):
- काष्ठ की प्रकृति एवं विभिन्न प्रकार; उत्कीर्णन के औजार और काष्ठ की मूर्ति बनाने के लिए उत्कीर्णन की विधियाँ, काष्ठ की सीजनिंग और परिरक्षण; काष्ठ का परिष्करण और अभिरंजन (Nature and various types of wood; tools for carving and methods of carving for wood sculpture, seasoning and preservation of wood; finishing and coloring of wood)
4. पत्थर (Stone):
- पत्थर में मूर्ति बनाने की शुरूआत; औजार एवं उपकरण, पत्थर पर नक्काशी के लिए प्रासंगिक विधियां और उपागम; अपक्षय से बचाने के लिए पत्थर का उपचार एवं परिरक्षण (Beginning of stone sculpture; tools and equipment, relevant methods and approaches for carving on stone; treatment and preservation of stone to protect from weathering)
5. धातु (Metal):
- धातु की मूर्तियों का इतिहास; मूर्ति हेतु माध्यम के रूप में धातु के उपयोग में निहित प्रक्रियाएं; लौह एवं अलौह के रूप में धातुओं का वर्गीकरण और उनके भौतिक गुणधर्म, मिश्रधातु, इत्यादि; प्राथमिक मूर्ति धातु के रूप में कांस्य; लॉस्ट-वैक्स पद्धति (मोम-सांचा विधि); ग्रेविटी कास्टिंग, सैण्ड कास्टिंग, इत्यादि देशीय पद्धतियाँ; धातुओं के गलनांक; सतह उपचार जैसे कि, ऐनोडीकरण, ऑक्सीकरण तथा पैटिनीकरण; धातुओं के साथ काम करने के लिए वेल्डिंग एवं फोर्जिंग विधियाँ; धातु की मूर्तियों का परिरक्षण (History of metal sculpture; processes involved in use of metal as a medium for sculpture; classification of metals as ferrous and non-ferrous and their physical properties, alloys etc.; bronze as primary sculptural metal; lost-wax process; gravity casting, sand casting etc., indigenous methods; melting points of metals; surface treatments such as anodizing, oxidation and patination; welding and forging methods for working with metals; preservation of metal sculptures)
6. संयोजन तथा संस्थापन (Assemblage and Installation):
- मिश्रित माध्यमों का इतिहास एवं पृष्ठभूमि; 1960 के दशक के नवसंकर रूप और निकट हाल के विकास; सार्वजनिक मूर्तियाँ, पर्यावरणीय कला (History and background of mixed media; hybrid forms of 1960s and recent developments; public sculptures, environmental art)
स्मारकीय मूर्तियां (Monumental Sculptures)
- विषय क्षेत्र, समस्याएँ, सीमाएँ, संकल्पना और विकास; प्रतिष्ठित प्रतिपादक, उदाहरणार्थ डी.पी. रॉय चौधरी, रामकिंकर बैज, प्रोदोष दास गुप्ता, शंखो चौधुरी, पीलू पोछखानवाला, चिंतामणि कर, सरबरी रॉय चौधरी, अमरनाथ सहगल, धनराज भगत, कनाई कुन्हीरमन, ए.एम. धर्मराजन, नागजी पटेल, बलबीर सिंह कट्ट (Subject area, problems, limitations, conception and development; renowned proponents – D.P. Roy Chowdhury, Ramkinkar Baij, Pradosh Das Gupta, Sankho Chaudhuri, Piloo Pochkhanawala, Chintamani Kar, Sarbari Roy Chowdhury, Amarnath Sehgal, Dhanraj Bhagat, Kanai Kunhiraman, A.M. Dharmarajam, Nagji Patel, Balbir Singh Katt)
समकालीन भारतीय मूर्तिकार (Contemporary Indian Sculptors)
- नवीन सामग्री और तकनीकों के साथ देशीय ज्ञान का संयोजन; चयनित व्यक्ति — बी.सी. सान्याल, सोमनाथ होर, के.जी. सुब्रामणियम, बीमान बी. दास, मीरा मुखर्जी, राघव कनेरिया, हिम्मत शाह, लतिका कट्ट, जेराम पटेल, अजीत चक्रवर्ती, सुशेन घोष, सतीश गुजराल, वेद नायर, पी.वी. जानकीराम, शिव सिंह, बालन नांबियर, एस. नंदगोपाल, महेन्द्र पांड्या, रजनीकांत पांचाल, मृणालिनी मुखर्जी, के.एस. राधाकृष्णन, ध्रुव मिस्त्री, प्रितपाल सिंह लाडी, अनिता दुबे, रवीन्द्र रेड्डी, एन.एन. रिमज़ोन, पुष्पमाला एन, सुदर्शन शेट्टी, सुबोध गुप्ता, अनीश कपूर इत्यादि (Combining indigenous knowledge with new materials and techniques; selected individuals – B.C. Sanyal, Somnath Hore, K.G. Subramanyam, Biman B. Das, Meera Mukherjee, Raghav Kaneria, Himmat Shah, Latika Katt, Jeram Patel, Ajit Chakravarti, Sushen Ghosh, Satish Gujral, Ved Nayar, P.V. Janakiram, Shiv Singh, Balan Nambiar, S. Nandagopal, Mahendra Pandya, Rajanikant Panchal, Mrinalini Mukherjee, K.S. Radhakrishnan, Dhruva Mistry, Pritipal Singh Ladi, Anita Dube, Ravindra Reddy, N.N. Rimzon, Pushpamala N, Sudarshan Shetty, Subodh Gupta, Anish Kapoor etc.)
चुनिंदा आधुनिक एवं समसामयिक पाश्चात्य मूर्तिकारों का योगदान (Contribution of Select Modern and Contemporary Western Sculptors)
- होनोर ड्यूमियर, अगस्टे रोडिन, केमिली क्लोडल, पॉल गॉग्विन, अरिस्टाइड माइलोल, एंटोइन बौरडेले, हेनरी मैटिस, अर्न्स्ट बरलाच, कॉन्स्टेंटिन ब्रांकुसी, पाब्लो पिकासो, अलेक्जेंडर आर्किपेंको, रेमंड डुचैम्प-विलन, जैक्स लिपचिट्ज, हेनरी लॉरेंस, अम्बर्टो बोक्कियोनी, व्लादिमीर टैटलिन, नौम गाबो, सोफी टाउबर, जीन आर्प, मैक्स अर्न्स्ट, एंटोइन पेव्सनर, अलेक्जेंडर काल्डर, हेनरी मूर, बारबरा हेपवर्थ, डेविड स्मिथ, लुईस बुर्जुआ, इसामु नोगुची, अल्बर्टो जियाकोमेट्टी, सीजर, मारिनो मारिनी, लुसियो फोंटाना, जॉर्ज सीगल, क्लेस ओल्डेनबर्ग, एंथनी कारो, टोनी स्मिथ, डोनाल्ड जड, कार्ल आंद्रे, एवा हेसे, ड्वेन हंसन, जूडी शिकागो, जोएल शापिरो, बैरी फ्लेनागन, जॉर्ज बासेलिट्ज, जिमी डरहम, जेफ कून्स, किकी स्मिथ (Honore Daumier, Auguste Rodin, Camille Claudel, Paul Gauguin, Aristide Maillol, Antoine Bourdelle, Henri Matisse, Ernst Barlach, Constantin Brancusi, Pablo Picasso, Alexander Archipenko, Raymond Duchamp-Villon, Jacques Lipchitz, Henri Laurens, Umberto Boccioni, Vladimir Tatlin, Naum Gabo, Sophie Taeuber, Jean Arp, Max Ernst, Antoine Pevsner, Alexander Calder, Henry Moore, Barbara Hepworth, David Smith, Louise Bourgeois, Isamu Noguchi, Alberto Giacometti, Cesar, Marino Marini, Lucio Fontana, George Segal, Claes Oldenburg, Anthony Caro, Tony Smith, Donald Judd, Carl Andre, Eva Hesse, Duane Hanson, Judy Chicago, Joel Shapiro, Barry Flanagan, Georg Baselitz, Jimmie Durham, Jeff Koons, Kiki Smith)