Rajasthan SET Psychology Syllabus 2026 PDF Download

The Rajasthan SET Psychology Syllabus 2026 has been released by the University of Kota (UOK) for candidates appearing in the Rajasthan State Eligibility Test 2026 for Assistant Professor eligibility.

The syllabus includes important topics from Emergence of Psychology, Research Methodology and Statistics, Psychological Testing, Biological Basis of Behavior, Attention Perception Learning Memory and Forgetting, Thinking Intelligence and Creativity, Personality Motivation Emotion Stress and Adjustment, Social Psychology, Human Development and Intervention, Emerging New Fields. Candidates should study the subject-wise topics to prepare for the examination. The complete syllabus is available in PDF format for download.

Rajasthan SET Psychology Syllabus 2026 Overview

SubjectDetails
Exam NameRajasthan SET Examination 2026
Conducting BodyUniversity of Kota (UOK)
SubjectPsychology (मनोविज्ञान)
Subject Code101023
Total Questions100
Topics Coveredमनोविज्ञान का आविर्भाव, शोध प्रविधि तथा सांख्यिकी, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, व्यवहार का जैविक आधार, ध्यान प्रत्यक्षण अधिगम स्मृति तथा विस्मरण, चिंतन बुद्धि तथा सृजनात्मकता, व्यक्तित्व अभिप्रेरण संवेग तनाव तथा समायोजन, सामाजिक मनोविज्ञान, मानव विकास तथा अंतःक्षेप, उभरते हुए नवीन क्षेत्र
Total Marks200
Syllabus StatusReleased
Download LinkClick Here
Official Websitewww.uok.ac.in

Rajasthan SET Psychology Syllabus 2026 PDF Download – Direct Link

Candidates can download the Rajasthan SET Psychology syllabus PDF from the direct link given below.

Rajasthan SET Psychology Syllabus 2026 in Hindi – Topic Wise

राजस्थान SET (राजस्थान पात्रता परीक्षा) मनोविज्ञान पाठ्यक्रम 2026 को कोटा विश्वविद्यालय (UOK) द्वारा जारी किया गया है। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों को विषय-वार सूचीबद्ध किया गया है। नीचे राजस्थान SET मनोविज्ञान पाठ्यक्रम 2026 को विषय-वार हिंदी में प्रस्तुत किया गया है।

इकाई-1: मनोविज्ञान का आविर्भाव (Emergence of Psychology)

  • कुछ प्रमुख प्राच्य पद्धतियों में मनोवैज्ञानिक चिंतन: भगवद् गीता, बौद्ध धर्म, सूफीवाद तथा समाकलित योग (Psychological thought in some major Oriental traditions: Bhagavad Gita, Buddhism, Sufism and Integral Yoga)
  • भारत में शैक्षिक मनोविज्ञान: स्वतंत्रतापूर्व युग; स्वातंत्र्योत्तर युग; 1970 का दशक: सामाजिक मुद्दों को संबोधित करने की ओर कदम; 1980 का दशक: स्वदेशीकरण; 1990 का दशक: रूपावली संबंधी सरोकार, विषयानुशासनात्मक पहचान का संकट: 2000 का दशक – शैक्षणिक समुदाय में भारतीय मनोविज्ञान का आविर्भाव (Academic psychology in India: pre-independence era; post-independence era; 1970s: steps towards addressing social issues; 1980s: indigenization; 1990s: concerns regarding paradigms, crisis of disciplinary identity; 2000s – emergence of Indian psychology in academic community)
  • मुद्दे: कोलोनियल इंकाउंटर; उत्तर-उपनिवेशवाद तथा मनोविज्ञान, एक पृथक विषयानुशासन होने के गुण का अभाव (Issues: colonial encounter; post-colonialism and psychology, lack of distinct disciplinary identity)
  • पाश्चात्य: यूनानी विरासत, मध्यकाल और आधुनिक काल, संरचनावाद, प्रकार्यवाद, मनोविश्लेषणात्मक, गेस्टाल्ट, व्यवहारवाद, मानवतावादी-अस्तित्वपरक, परावैयक्तिक, संज्ञानात्मक परिक्रमण, बहुसंस्कृतिवाद (Western: Greek heritage, medieval and modern period, structuralism, functionalism, psychoanalytic, Gestalt, behaviorism, humanistic-existential, transpersonal, cognitive revolution, multiculturalism)
  • शैक्षणिक मनोविज्ञान के चार संस्थापक- वुंट, फ्रायड, जेम्स, डिल्थे (Four founders of academic psychology – Wundt, Freud, James, Dilthey)
  • मुद्दे: प्रयोगात्मक-वैश्वेषिक रूपावली (तार्किक अनुभववाद) के प्रति कठोर लगाव के फलस्वरूप मनोविज्ञान पर संकट (Issues: crisis in psychology due to rigid adherence to experimental-empirical paradigm (logical empiricism))
  • आधुनिक मनोविज्ञान पर भारतीय प्रभाव (Indian influence on modern psychology)
  • ज्ञान-रूपावली के अनिवार्य पहलू: सत्तामीमांसा, ज्ञानमीमांसा, तथा प्रणाली विज्ञान (Essential aspects of knowledge paradigm: ontology, epistemology, and systems science)
  • पाश्चात्य मनोविज्ञान की रूपावलियाँ: प्रत्यक्षवाद, उत्तर-प्रत्यक्षवाद, क्रिटिकल पर्सपेक्टिव, सामाजिक रचनावाद, अस्तित्वपरक घटनाविज्ञान, तथा सहकारी जाँच (Paradigms of Western psychology: positivism, post-positivism, critical perspective, social constructivism, existential phenomenology, and cooperative inquiry)
  • रूपावलीपरक विवाद: मनोवैज्ञानिक ज्ञान के विषय में उल्लेखनीय भारतीय रूपावलियाँ: योग, भगवद् गीता, बौद्ध धर्म, सूफीवाद और समाकलित योग (Paradigmatic debate: notable Indian paradigms regarding psychological knowledge: Yoga, Bhagavad Gita, Buddhism, Sufism and Integral Yoga)
  • विज्ञान तथा आध्यात्मिकता (अविद्या तथा विद्या) (Science and spirituality (Avidya and Vidya))
  • मनोविज्ञान में आत्मज्ञान की उत्कृष्टता (Excellence of self-knowledge in psychology)

इकाई-2: शोध प्रविधि तथा सांख्यिकी (Research Methodology and Statistics)

  • शोध: अर्थ, उद्देश्य, तथा आयाम (Research: meaning, purpose and dimensions)
  • शोध समस्या, चर तथा परिचालनात्मक परिभाषाएँ, प्राक्कल्पना, नमूना-चयन (Research problem, variables and operational definitions, hypothesis, sampling)
  • शोध के संचालन और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने में नैतिक-आचार (Ethics in conducting research and presenting reports)
  • शोध की रूपावलियाँ: मात्रात्मक, गुणात्मक, शोध का मिश्रित विधि उपागम (Paradigms of research: quantitative, qualitative, mixed method approach)
  • शोध की विधियाँ: प्रेक्षण, सर्वेक्षण [साक्षात्कार, प्रश्नावली], प्रायोगिक, अर्द्ध-प्रायोगिक, क्षेत्र अध्ययन, प्रति-सांस्कृतिक अध्ययन, घटनाविज्ञान, ग्राउण्डेड थिअरी, फोकस ग्रुप, वृत्तांत-वर्णन, केस अध्ययन, नृजातिवर्णन (Research methods: observation, survey [interview, questionnaire], experimental, quasi-experimental, field study, cross-cultural study, phenomenology, grounded theory, focus group, narrative description, case study, ethnography)
  • मनोविज्ञान में सांख्यिकी: केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापन और प्रकीर्णन, सामान्य प्रायिकता वक्र, प्राचलिक [टी-टेस्ट] तथा गैर-प्राचालिक टेस्ट्स [साइन टेस्ट, विलकॉक्सन साइंड रैंक टेस्ट, मैन-व्हिटनी टेस्ट, क्रुस्कल-वालिस टेस्ट, फ्रिडमैन], पावर एनालिसिस, एफेक्ट साइज (Statistics in psychology: measures of central tendency and dispersion, normal probability curve, parametric [t-test] and non-parametric tests [sign test, Wilcoxon signed rank test, Mann-Whitney test, Kruskal-Wallis test, Friedman], power analysis, effect size)
  • सहसंबंधपरक विश्लेषण: सहसंबंध [गुणन-आघूर्ण, कोटि-क्रम], आंशिक सहसंबंध, बहुल सहसंबंध (Correlational analysis: correlation [product-moment, rank-order], partial correlation, multiple correlation)
  • सहसंबंध की विशेष विधियाँ: द्विपंक्तिक, प्वायंट द्विपांक्तिक, चतुष्कोष्ठि, फी गुणांक (Special methods of correlation: biserial, point biserial, tetrachoric, phi coefficient)
  • प्रतिगमन: साधारण रेखीय प्रतिगमन, बहुप्रतिगमन (Regression: simple linear regression, multiple regression)
  • फैक्टर विश्लेषण: अनुमान, विधियाँ, क्रमावर्तन तथा निर्वचन (Factor analysis: estimation, methods, rotation and interpretation)
  • प्रायोगिक अभिकल्प: अनोवा [एकतरफा, फैक्टोरियल], यादृच्छिक ब्लाक अभिकल्प, पुनरावृत्त मापन अभिकल्प, लेटिन स्क्वायर, कोहर्ट स्टडीज, टाइम सीरीज, मैनोवा, एनकोवा, एकल-विषय अभिकल्प (Experimental design: ANOVA [one-way, factorial], randomized block design, repeated measures design, Latin square, cohort studies, time series, MANOVA, ANCOVA, single-subject design)

इकाई-3: मनोवैज्ञानिक परीक्षण (Psychological Testing)

  • परीक्षणों के प्रकार (Types of tests)
  • परीक्षण संरचना: मद-लेखन, मद विश्लेषण (Test construction: item writing, item analysis)
  • परीक्षण का मानकीकरण: विश्वसनीयता, वैधता तथा मानदण्ड (Standardization of tests: reliability, validity and norms)
  • परीक्षण करने के क्षेत्र: बुद्धि, सृजनात्मकता, तंत्रिकामनोवैज्ञानिक परीक्षण, अभिक्षमता, व्यक्तित्व-निर्धारण, इंटरेस्ट इन्वेंट्री (Areas of testing: intelligence, creativity, neuropsychological tests, aptitude, personality assessment, interest inventory)
  • अभिवृत्ति मापने के पैमाने: शब्दार्थ विभेदक, स्टैपुल्स, लिकर्ट स्केल (Scales for attitude measurement: semantic differential, Stapel, Likert scale)
  • कंप्यूटर-आधारित मनोवैज्ञानिक परीक्षण (Computer-based psychological testing)
  • विभिन्न विन्यासों में मनोवैज्ञानिक परीक्षण का अनुप्रयोग: निदानात्मक, संगठनात्मक और व्यवसाय, शिक्षा, परामर्श, सेना, जीविका मार्गदर्शन (Application of psychological testing in different settings: diagnostic, organizational and business, education, counseling, military, career guidance)

इकाई-4: व्यवहार का जैविक आधार (Biological Basis of Behavior)

  • संवेदी तंत्र: सामान्य तथा विशिष्ट संवेदन, ग्राही और प्रक्रियाएँ (Sensory systems: general and specific sensations, receptors and processes)
  • तंत्रिका कोशिकाएँ: संरचना, कार्य, प्रकार, तंत्रिकीय आवेग, अंतर्ग्रथनी संचरण, तंत्रिकीय संचारक (Nerve cells: structure, functions, types, nerve impulse, synaptic transmission, neurotransmitters)
  • केंद्रीय तथा परिधीय तंत्रिका तंत्र – संरचना तथा कार्य, तंत्रिकीय सुघट्यता (Central and peripheral nervous system – structure and functions, neural plasticity)
  • शरीर क्रियात्मक मनोविज्ञान की विधियाँ: इन्वेसिव विधियाँ – शारीरिक विधि, अपभ्रंश तकनीकें, विक्षत तकनीकें, रासायनिक विधियाँ, सूक्ष्म-इलेक्ट्रोड अध्ययन; गैर-इन्वेसिव विधियाँ – ईईजी, स्कैनिंग विधियाँ (Methods of physiological psychology: invasive methods – physical method, ablation techniques, lesion techniques, chemical methods, micro-electrode studies; non-invasive methods – EEG, scanning methods)
  • पेशी एवं ग्रंथि तंत्र: प्रकार एवं कार्य (Muscular and glandular systems: types and functions)
  • अभिप्रेरण के जैविक आधार: भूख, प्यास, निद्रा, तथा संभोग (Biological basis of motivation: hunger, thirst, sleep, and sex)
  • संवेग के जैविक आधार: उपवल्कुटीय तंत्र, व्यवहार का हार्मोन द्वारा नियंत्रण (Biological basis of emotion: subcortical system, hormonal control of behavior)
  • आनुवंशिकता तथा व्यवहार: गुणसूत्रीय विसंगतियाँ, प्रकृति-पालन पोषण वादविवाद [ट्विन स्टडीज तथा एडॉप्शन स्टडीज] (Heredity and behavior: chromosomal abnormalities, nature-nurture debate [twin studies and adoption studies])

इकाई-5: ध्यान, प्रत्यक्षण, अधिगम, स्मृति तथा विस्मरण (Attention, Perception, Learning, Memory and Forgetting)

  • ध्यान: ध्यान के स्वरूप, ध्यान के मॉडल्स (Attention: nature of attention, models of attention)
  • प्रत्यक्षण (Perception):
    • प्रत्यक्षण के अध्ययन के उपागम: गेस्टाल्ट तथा शारीरिक उपागम (Approaches to study perception: Gestalt and physiological approach)
    • प्रत्यक्षणात्मक संगठन: गेस्टाल्ट, आकृति-पृष्ठभूमि, संगठन के नियम (Perceptual organization: Gestalt, figure-ground, laws of organization)
    • प्रत्यक्षणात्मक स्थैर्य: आमाप, आकार तथा रंग; भ्रम (Perceptual constancy: size, shape and color; illusions)
    • अभिरूप, गहराई तथा गति का प्रत्यक्षण (Perception of form, depth and motion)
    • प्रत्यक्षण में अभिप्रेरणा तथा अधिगम की भूमिका (Role of motivation and learning in perception)
    • संकेत अनुसंधान का सिद्धांत: अवधारणाएँ तथा अनुप्रयोग (Signal detection theory: concepts and applications)
    • ऊर्ध्वपातन प्रत्यक्षण तथा संबंधित कारक, प्रत्यक्षण का सूचना प्रक्रमण उपागम, संस्कृति तथा प्रत्यक्षण, प्रत्यक्षणात्मक शैलियाँ, पैटर्न की पहचान, प्रत्यक्षण पर पारिस्थितिकीय दृष्टिकोण (Subliminal perception and related factors, information processing approach to perception, culture and perception, perceptual styles, pattern recognition, ecological approach to perception)
  • अधिगम प्रक्रिया (Learning Process):
    • मूलभूत सिद्धांत: थार्नडाइक, गुथरी, हल (Fundamental theories: Thorndike, Guthrie, Hull)
    • शास्त्रीय अनुकूलन: पद्धति, दृश्य घटना तथा संबंधित मुद्दे (Classical conditioning: method, phenomena and related issues)
    • नैमित्तिक अधिगम: दृश्यघटना, रूपावलियाँ तथा सैद्धांतिक मुद्दे (Instrumental learning: phenomena, paradigms and theoretical issues)
    • पुनर्बलन: आधारभूत परिवर्त्य तथा अनुसूचियाँ, व्यवहार आशोधन और इसके अनुप्रयोग (Reinforcement: basic variables and schedules, behavior modification and its applications)
    • अधिगम में संज्ञानात्मक उपागम: अव्यक्त अधिगम, प्रेक्षणात्मक अधिगम (Cognitive approach in learning: latent learning, observational learning)
    • वाचिक अधिगम तथा विभेदात्मक अधिगम (Verbal learning and discrimination learning)
    • अधिगम के क्षेत्र में नवीन प्रवृत्तियाँ: अधिगम का तंत्रिका तंत्र का शरीर विज्ञान (New trends in learning: physiology of nervous system of learning)
  • स्मृति एवं विस्मरण (Memory and Forgetting):
    • स्मृति प्रक्रिया: कूट संकेतन, भण्डारण, प्रतिनयन (Memory process: encoding, storage, retrieval)
    • स्मृति की अवस्थाएँ: संवेदी स्मृति, अल्पकालिक स्मृति (कार्यात्मक स्मृति), दीर्घकालिक स्मृति (ज्ञापक-घटनाजन्य तथा शब्दार्थ विषयक; कार्यविधिक) [Stages of memory: sensory memory, short-term memory (working memory), long-term memory (episodic and semantic; procedural)]
    • विस्मरण के सिद्धांत: व्यतिकरण, प्रतिनयन-विफलता, ह्रास, अभिप्रेरित विस्मरण (Theories of forgetting: interference, retrieval failure, decay, motivated forgetting)

इकाई-6: चिंतन, बुद्धि तथा सृजनात्मकता (Thinking, Intelligence and Creativity)

  • विचार-प्रक्रम पर सैद्धांतिक दृष्टिकोण: साहचर्यवाद, गेस्टाल्ट, सूचना प्रक्रमण, फीचर इंटीग्रेशन मॉडल (Theoretical approaches to thought process: associationism, Gestalt, information processing, feature integration model)
  • संप्रत्यय निर्माण: नियम, प्रकार, तथा कार्यनीतियाँ; चिंतन में संप्रत्यय की भूमिका (Concept formation: rules, types and strategies; role of concept in thinking)
  • तर्कना के प्रकार (Types of reasoning)
  • भाषा और विचार (Language and thought)
  • समस्या समाधान: प्रकार, कार्यनीतियाँ तथा अवरोध (Problem solving: types, strategies and barriers)
  • निर्णयन: प्रकार तथा मॉडल्स (Decision making: types and models)
  • मेटासंज्ञान: मेटासंज्ञानात्मक ज्ञान तथा मेटासंज्ञानात्मक नियमन (Metacognition: metacognitive knowledge and metacognitive regulation)
  • बुद्धि: स्पीयरमैन, थर्सटोन, जेन्सेन, कैटेल, गार्डनर, स्टर्नबर्ग, गोलमैन, दास, कर, पैरीला (Intelligence: Spearman, Thurstone, Jensen, Cattell, Gardner, Sternberg, Goleman, Das, Kar, Parrila)
  • सृजनात्मकता: टॉरेंस, गेटजेल्स तथा जैकसन, गिल्फोर्ड, वालाख और कोगन (Creativity: Torrance, Getzels and Jackson, Guilford, Wallach and Kogan)
  • बुद्धि और सृजनात्मकता के बीच संबंध (Relationship between intelligence and creativity)

इकाई-7: व्यक्तित्व, अभिप्रेरण, संवेग, तनाव, तथा समायोजन (Personality, Motivation, Emotion, Stress and Adjustment)

  • व्यक्तित्व के निर्धारक तत्त्व: जैविक तथा सामाजिक-सांस्कृतिक (Determinants of personality: biological and socio-cultural)
  • व्यक्तित्व के अध्ययन के उपागम: मनोविश्लेषणात्मक, नव-फ्रायडवादी, सामाजिक शिक्षा, विशेषक तथा प्रकार, संज्ञानात्मक, मानववादी, अस्तित्वपरक, परावैयक्तिक मनोविज्ञान (Approaches to study of personality: psychoanalytic, neo-Freudian, social learning, trait and type, cognitive, humanistic, existential, transpersonal psychology)
  • अन्य सिद्धांत: रोटर का ‘लोकस ऑफ कंट्रोल’, सेलिग्मैन का ‘एक्सप्लेनेटरी स्टाइल्स’, कोहलबर्ग का थियरी ऑफ मोरल डेवलपमेंट (Other theories: Rotter’s ‘locus of control’, Seligman’s ‘explanatory styles’, Kohlberg’s theory of moral development)
  • आधारभूत अभिप्रेरणात्मक संकल्पनाएँ: मूलप्रवृत्तियाँ, आवश्यकताएँ, अंतर्नोद, उत्तेजना, प्रलोभन, अभिप्रेरण-चक्र (Basic motivational concepts: instincts, needs, drives, arousal, incentives, motivation cycle)
  • अभिप्रेरण के अध्ययन के उपागम: मनोविश्लेषणात्मक, जीवपारिस्थितिकीय, एस-आर, संज्ञानात्मक, मानववादी (Approaches to study of motivation: psychoanalytic, biopsychological, S-R, cognitive, humanistic)
  • गवेषणात्मक व्यवहार तथा जिज्ञासा (Exploratory behavior and curiosity)
  • जुकरमैन द्वारा वर्णित संवेदना की तलाश का विशेषक (Sensation seeking trait described by Zuckerman)
  • उपलब्धि, एफिलिएशन तथा पावर (Achievement, affiliation and power)
  • अभिप्रेरणात्मक अभिक्षमता (Motivational competence)
  • स्वयं-नियंत्रण (Self-control)
  • प्रवाह (Flow)
  • संवेग: शरीरक्रियात्मक सहसंबंध (Emotion: physiological correlates)
  • संवेग के सिद्धांत: जेम्स-लांगे, कैनन-बार्ड, शेक्टर और सिंगर, लाजरस, लिंडस्ले (Theories of emotion: James-Lange, Cannon-Bard, Schachter and Singer, Lazarus, Lindsley)
  • संवेग नियमन (Emotion regulation)
  • संघर्ष: स्रोत तथा प्रकार (Conflict: sources and types)
  • तनाव तथा तनाव का सामना: संकल्पना, मॉडल, ए, बी, सी, डी प्रकार के व्यवहार, तनाव प्रबन्धन की कार्यनीतियाँ [बायो-फीड-बैक, संगीत चिकित्सा, प्राणायाम, प्रगामी पेशीय विश्रांति, निर्देशित बिम्ब विधान, सचेतता, मनन, योगासन, तनाव निवारक प्रशिक्षण] (Stress and coping: concept, models, Type A, B, C, D behavior, stress management strategies [bio-feedback, music therapy, pranayama, progressive muscle relaxation, guided imagery, mindfulness, meditation, yogasana, stress inoculation training])

इकाई-8: सामाजिक मनोविज्ञान (Social Psychology)

  • सामाजिक मनोविज्ञान की प्रकृति, विषयक्षेत्र तथा इतिहास (Nature, scope and history of social psychology)
  • पारंपरिक सैद्धांतिक दृष्टिकोण: क्षेत्र सिद्धांत, संज्ञानात्मक विसंगति, समाज-जैविकी, मनोगतिक उपागम, सामाजिक संज्ञान (Traditional theoretical approaches: field theory, cognitive dissonance, socio-biology, psychodynamic approach, social cognition)
  • सामाजिक प्रत्यक्षण [संप्रेषण, गुणारोपण]; अभिवृत्ति, और सांस्कृतिक संदर्भ के अंतर्गत इसका परिवर्तन; प्रसामाजिक व्यवहार (Social perception [communication, attribution]; attitude and its change within cultural context; prosocial behavior)
  • समूह तथा सामाजिक प्रभाव [सामाजिक सुकरीकरण, सामाजिक आवारगी]; सामाजिक प्रभाव [समनुरूपता, मित्र समूह का दबाव, अनुनय, अनुपालन, आज्ञापालन, सामाजिक अधिकार, प्रतिक्रिया] आक्रामकता (Groups and social influence [social facilitation, social loafing]; social influence [conformity, peer pressure, persuasion, compliance, obedience, social power, reactance]; aggression)
  • समूह गतिकी, नेतृत्व की शैलियाँ तथा प्रभावशीलता (Group dynamics, leadership styles and effectiveness)
  • अंतर-समूह संबंध के सिद्धांत [अल्पतम समूह प्रयोग, सामाजिक पहचान सिद्धांत, सापेक्ष वंचन सिद्धांत, यथार्थवादी संघर्ष सिद्धांत, संतुलन सिद्धांत, समता सिद्धांत, सामाजिक विनिमय सिद्धांत] (Theories of inter-group relations [minimal group experiment, social identity theory, relative deprivation theory, realistic conflict theory, balance theory, equity theory, social exchange theory])
  • अनुप्रयुक्त सामाजिक मनोविज्ञान: स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा कानून, वैयक्तिक स्पेस, भीड़भाड़, तथा प्रादेशिकता (Applied social psychology: health, environment and law, personal space, crowding, and territoriality)

इकाई-9: मानव विकास तथा अंतःक्षेप (Human Development and Intervention)

  • विकासात्मक प्रक्रम: प्रकृति, सिद्धांत, विकास में विकासात्मक प्रक्रम की अवस्थाएँ, सफल जरण (Developmental process: nature, principles, stages of developmental process in development, successful aging)
  • विकास के सिद्धांत: मनोविश्लेषणात्मक, व्यवहारवादी तथा संज्ञानात्मक (Theories of development: psychoanalytic, behavioristic and cognitive)
  • विकास के विविध पहलू: संवेदी गतिक, संज्ञानात्मक, भाषा, संवेगात्मक, सामाजिक तथा नैतिक (Various aspects of development: sensorimotor, cognitive, language, emotional, social and moral)
  • मनोविकृति विज्ञान: संकल्पना, मानसिक स्थिति की जाँच, वर्गीकरण, कारण (Psychopathology: concept, mental state examination, classification, etiology)
  • मनश्चिकित्सा: मनोविश्लेषण, व्यक्ति-केन्द्रित, गेस्टाल्ट, अस्तित्वपरक, स्वीकृति प्रतिबद्धता चिकित्सा, व्यवहार चिकित्सा, आरईबीटी, सीबीटी, एमबीसीटी, क्रीड़ा-चिकित्सा, सकारात्मक मनश्चिकित्सा, संव्यवहार विश्लेषण, द्वंद्वात्मक व्यवहार चिकित्सा, कला-चिकित्सा, प्रदर्शन-कला चिकित्सा, परिवारपरक चिकित्सा (Psychotherapy: psychoanalysis, person-centered, Gestalt, existential, acceptance commitment therapy, behavior therapy, REBT, CBT, MBCT, play therapy, positive psychotherapy, transactional analysis, dialectical behavior therapy, art therapy, performance art therapy, family therapy)
  • विद्यालय में अभिप्रेरण तथा अधिगम के सिद्धांतों का अनुप्रयोग (Application of motivation and learning theories in school)
  • शैक्षिक उपलब्धियों से जुड़े कारक (Factors associated with educational achievement)
  • अध्यापक प्रभावशीलता (Teacher effectiveness)
  • विद्यालय में मार्गदर्शन: आवश्यकता, संगठनात्मक विन्यास तथा तकनीकें (Guidance in school: need, organizational setup and techniques)
  • परामर्श कार्य: प्रक्रम, कौशल तथा तकनीकें (Counseling process: process, skills and techniques)

इकाई-10: उभरते हुए नवीन क्षेत्र (Emerging New Fields)

  • लिंग, गरीबी, अक्षमता, तथा प्रवासन के मुद्दे: सांस्कृतिक पक्षपात तथा भेद-भाव। लांछन, पार्श्वीकरण तथा सामाजिक यंत्रणा, बाल उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा (Issues of gender, poverty, disability and migration: cultural bias and discrimination, stigma, marginalization and social exclusion, child abuse and domestic violence)
  • शांति मनोविज्ञान: हिंसा, अहिंसा, मोटे स्तर पर संघर्ष समाधान, संघर्ष समाधान में संचार-माध्यमों की भूमिका (Peace psychology: violence, non-violence, conflict resolution at macro level, role of communication media in conflict resolution)
  • सुख-शांति और स्वसंवृद्धि: सुख-शांति के प्रकार [सुखवादी तथा आत्मानंदवादी], चारित्रिक बल, स्थिति-स्थापन तथा अभिघात-उपरान्त विकास (Happiness, peace and self-enhancement: types of happiness [hedonic and eudaimonic], character strengths, resilience and post-traumatic growth)
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य के साथ समझौता करने से संबंधित व्यवहार, जीवनशैली और जीर्ण रोग [मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कोरोनरी हृदय रोग], साइकोन्यूरोइम्युनोलॉजी [कैंसर, एचआईवी / एड्स] (Health: behaviors related to health improvement and health compromise, lifestyle and chronic diseases [diabetes, hypertension, coronary heart disease], psychoneuroimmunology [cancer, HIV/AIDS])
  • मनोविज्ञान तथा प्रौद्योगिकी अंतराफलक: डिजिटल लर्निंग, डिजिटल शिष्टाचार, साइबर ददागिरी, साइबर अश्लील साहित्य, उपभोग, निहितार्थ, डिजिटल सामग्री के उपयोग में माता-पिता की मध्यस्थता (Psychology and technology interface: digital learning, digital etiquette, cyber bullying, cyber pornography, consumption, implications, parental mediation in use of digital material)
Scroll to Top