Rajasthan SET Commerce Syllabus 2026 PDF Download

Rajasthan SET Commerce Syllabus 2026 PDF Download

The Rajasthan SET Commerce Syllabus 2026 has been released by the University of Kota (UOK) for candidates appearing in the Rajasthan State Eligibility Test 2026 for Assistant Professor eligibility.

The syllabus includes important topics from व्यवसायिक वातावरण और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय, लेखांकन और अंकेक्षण, व्यवसायिक अर्थशास्त्र, व्यवसाय वित्त, व्यवसाय सांख्यिकी तथा शोध विधि, व्यवसायिक प्रबन्ध और मानव संसाधन प्रबन्ध, बैकिंग एवं वित्तीय संस्थाएं, विपणन प्रबंधन, व्यवसाय के कानूनी पहलू, आयकर और निगम कर योजना. Candidates should study the subject-wise topics to prepare for the examination. The complete syllabus is available in PDF format for download.

Rajasthan SET Commerce Syllabus 2026 Overview

SubjectDetails
Exam NameRajasthan SET Examination 2026 (RSET)
Conducting BodyUniversity of Kota (UOK)
SubjectCommerce (व्यवसाय)
Subject Code101002
Total Questions100
Topics Coveredव्यवसायिक वातावरण, लेखांकन, अर्थशास्त्र, वित्त, सांख्यिकी, प्रबन्धन, बैंकिंग, विपणन, कानून, आयकर
Total Marks200
Syllabus StatusReleased
Download LinkClick Here
Official Websitewww.uok.ac.in

Rajasthan SET Commerce Syllabus 2026 PDF Download – Direct Link

Candidates can download the Rajasthan SET Commerce syllabus PDF from the direct link given below.

Rajasthan SET Commerce Syllabus 2026 in Hindi – Topic Wise

राजस्थान SET वाणिज्य पाठ्यक्रम 2026 को कोटा विश्वविद्यालय (UOK) द्वारा जारी किया गया है। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों को विषय-वार सूचीबद्ध किया गया है। राजस्थान SET वाणिज्य परीक्षा के प्रश्न व्यवसायिक वातावरण, लेखांकन, अर्थशास्त्र, वित्त, प्रबन्धन, बैंकिंग, विपणन, कानून एवं कराधान से संबंधित होते हैं। नीचे राजस्थान SET वाणिज्य पाठ्यक्रम 2026 को विषय-वार हिंदी में प्रस्तुत किया गया है।

इकाई-1: व्यवसायिक वातावरण और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय (Business Environment and International Business)

  • व्यवसायिक वातावरण की अवधारणाएँ एवं तत्व (Concepts and elements of business environment)
  • आर्थिक वातावरण – आर्थिक पद्धतियां, आर्थिक नीतियां (मौद्रिक एवं वित्तीय नीतियां) (Economic environment – economic systems, economic policies – monetary and fiscal policies)
  • राजनीतिक वातावरण – व्यवसाय में सरकार की भूमिका (Political environment – role of government in business)
  • वैधानिक वातावरण – उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, एफईएमए (फेमा) (Legal environment – Consumer Protection Act, FEMA)
  • सामाजिक-सांस्कृतिक कारक और व्यवसाय पर उनका प्रभाव (Socio-cultural factors and their impact on business)
  • कार्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी (Corporate social responsibility)
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय का विस्तार-क्षेत्र तथा महत्त्व (Scope and importance of international business)
  • वैश्वीकरण तथा इसके संचालक (Globalization and its drivers)
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय में प्रवेश करने की नीतियां (Policies for entering international business)
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के सिद्धान्त (Theories of international trade)
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में सरकार का हस्तक्षेप (Government intervention in international trade)
  • टैरिफ तथा गैर-टैरिफ अवरोध (Tariff and non-tariff barriers)
  • भारत की विदेश व्यापार नीति (India’s foreign trade policy)
  • विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफ.डी.आई), विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफ.पी.आई) (Foreign Direct Investment, Foreign Portfolio Investment)
  • एफडीआई के प्रकार, स्वदेश और मेजबान देशों के एफ.डी.आई की लागत और लाभ (Types of FDI, costs and benefits of FDI to home and host countries)
  • एफ.डी.आई में नवीन प्रवृतियाँ; भारत की एफ.डी.आई नीति (Recent trends in FDI; India’s FDI policy)
  • भुगतान का देय (बी.ओ.पी) : बीओपी का महत्त्व और संगठक तत्व (Balance of Payments – importance and components)
  • क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण : स्तर, व्यापार सृजन एवं पथांतरण (Regional economic integration – levels, trade creation and diversion)
  • क्षेत्रीय व्यापार समझौता; यूरोपीय संघ (ई.यू), आसियान, सार्क और नाफ्टा (Regional trade agreements – EU, ASEAN, SAARC, NAFTA)
  • अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संस्थाएं : आई.एम.एफ, वर्ल्ड बैंक, यू.एन.सी.टी.ए.डी (International economic institutions – IMF, World Bank, UNCTAD)
  • विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) : कार्य तथा उद्देश्य (World Trade Organization – functions and objectives)
  • कृषि समझौता; गैट्स (जीएटीएस), ट्रिप्स (टीआरआईपीएस), ट्रिम्स (टीआरआईएमएस) (Agreement on Agriculture, GATS, TRIPS, TRIMS)

इकाई-2: लेखांकन और अंकेक्षण (Accounting and Auditing)

  • लेखांकन के मूल सिद्धान्त, संकल्पना और अभ्युपगम (Basic principles, concepts and conventions of accounting)
  • साझेदारी लेखे : साझेदारी फर्म में प्रवेश, सेवा-निवृत्ति, मृत्यु, और विघटन तथा दिवालियापन (Partnership accounts – admission, retirement, death, dissolution and insolvency)
  • कम्पनी लेखांकन : निर्गम, शेयरों की जब्ती और पुनर्निर्गम (Company accounts – issue, forfeiture and re-issue of shares)
  • कंपनियों का परिसमापन; कम्पनियों का अधिग्रहण, विलयन, समामेलन और पुनर्गठन (Liquidation of companies; acquisition, merger, amalgamation and reconstruction of companies)
  • सूत्रधारी कंपनी के लेखे (Accounts of holding companies)
  • लागत और प्रबंधन लेखे : सीमांत लागत और सम-विच्छेद विश्लेषण (Cost and management accounting – marginal costing and break-even analysis)
  • मानक लागत; बजट नियंत्रण (Standard costing; budget control)
  • प्रक्रिया लागत; क्रियाकलाप आधारित लागत (एबीसी) (Process costing; Activity Based Costing)
  • निर्णय लेने संबंधी लागत; जीवन चक्र लागत; लक्ष्य लागत (Decision related costs; life cycle costing; target costing)
  • काइजन लागत और जेआईटी (Kaizen costing and JIT)
  • वित्तीय विवरण विश्लेषण: अनुपात विश्लेषण; निधि प्रवाह विश्लेषण; रोकड़ प्रवाह विश्लेषण (Financial statement analysis – ratio analysis, fund flow analysis, cash flow analysis)
  • मानव संसाधन लेखांकन; मुद्रास्फीति लेखांकन; पर्यावरण लेखांकन (Human resource accounting; inflation accounting; environmental accounting)
  • भारतीय लेखांकन मानक और आईएफआरएस (Indian Accounting Standards and IFRS)
  • अंकेक्षण : स्वतंत्र वित्तीय अंकेक्षण, वाउचिंग (Auditing – independent financial audit, vouching)
  • परिसंपत्तियों और देयताओं का सत्यापन और मूल्यांकन (Verification and valuation of assets and liabilities)
  • वित्तीय विवरणों का अंकेक्षण और अंकेक्षण रिपोर्ट (Audit of financial statements and audit report)
  • लागत अंकेक्षण (Cost audit)
  • अंकेक्षण की अद्यतन प्रवृतियां : प्रबंधन अंकेक्षण; ऊर्जा अंकेक्षण, पर्यावरण अंकेक्षण, व्यवस्था अंकेक्षण; सुरक्षा अंकेक्षण (Recent trends in auditing – management audit, energy audit, environmental audit, system audit, security audit)

इकाई-3: व्यवसायिक अर्थशास्त्र (Business Economics)

  • व्यवसायिक अर्थशास्त्र का अर्थ एवं विषय-क्षेत्र (Meaning and scope of business economics)
  • व्यवसायिक फर्मों का उद्देश्य (Objectives of business firms)
  • माँग विश्लेषण : माँग का नियम; माँग की लोच और इसका मापन (Demand analysis – law of demand; elasticity of demand and its measurement)
  • एआर और एमआर में सम्बन्ध (Relationship between AR and MR)
  • उपभोक्ता व्यवहार : उपयोगिता विश्लेषण; अनधिमान वक्र विश्लेषण (Consumer behavior – utility analysis; indifference curve analysis)
  • परिवर्ती अनुपात नियम : पैमाने के प्रतिफल का नियम (Law of variable proportions; law of returns to scale)
  • लागत का सिद्धान्त : लघु-कालिक तथा दीर्घकालिक लागत वक्र (Theory of cost – short-run and long-run cost curves)
  • विभिन्न विपणन पद्धतियों के अधीन कीमत निर्धारण : पूर्ण प्रतियोगिता; एकाधिकारी प्रतियोगिता; अल्पाधिकार-कीमत नेतृत्व मॉडल; एकाधिकार; कीमत भेदमूलक (Price determination under different market structures – perfect competition, monopolistic competition, oligopoly-price leadership model, monopoly, price discrimination)
  • कीमत निर्धारण रणनीतियाँ : कीमत क्षिप्रता; कीमत अन्तर्प्रवेश; चरम भार पर कीमत निर्धारण (Pricing strategies – price skimming, price penetration, peak load pricing)

इकाई-4: व्यवसाय वित्त (Business Finance)

  • वित्त का विषय-क्षेत्र और स्रोत; पट्टा वित्तपोषण (Scope and sources of finance; lease financing)
  • पूंजी की लागत और धन का समय मूल्य (Cost of capital and time value of money)
  • पूंजीगत ढांचा (Capital structure)
  • पूंजीगत बजट संबंधी निर्णय: पारम्परिक और वैज्ञानिक तकनीकें (Capital budgeting decisions – traditional and scientific techniques)
  • कार्यशील पूंजी प्रबंधन (Working capital management)
  • लाभांश का निर्णय: सिद्धान्त और नीतियां (Dividend decision – theories and policies)
  • जोखिम और प्रतिफल विश्लेषण; परिसंपत्ति की संवीक्षा (Risk and return analysis; asset valuation)
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा प्रणाली (International monetary system)
  • विदेशी मुद्रा बाजार; विनिमय दर जोखिम और हेजिंग तकनीकें (Foreign exchange market; exchange rate risk and hedging techniques)
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार और लिखत : यूरो मुद्रा; जीडीआर, एडीआर (International financial markets and instruments – Euro currency, GDR, ADR)
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरण-पणन; बहु-राष्ट्रीय पूंजी बजटिंग (International transfer pricing; multinational capital budgeting)

इकाई-5: व्यवसायिक सांख्यिकी तथा शोध विधि (Business Statistics and Research Methods)

  • केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापन (Measurement of central tendency)
  • प्रकीर्णन का मापन (Measurement of dispersion)
  • वैषम्य मापन (Measurement of skewness)
  • दो परिवर्तियों का सहचर्य तथा प्रतीपगमन (Correlation and regression of two variables)
  • प्रायिकता : प्रायिकता के उपागम; बेयस का सिद्धान्त (Probability – approaches to probability; Bayes’ theorem)
  • प्रायिकता वितरण : द्विपक्षीय, पॉइसन तथा सामान्य वितरण (Probability distributions – binomial, Poisson and normal distribution)
  • शोध: अवधारणा तथा प्रकार; शोध अभिकल्प (Research – concept and types; research design)
  • डाटा : संग्रह तथा वर्गीकरण (Data – collection and classification)
  • प्रतिचयन तथा अनुमान : अवधारणा, प्रतिचयन की विधियां – प्रायिकता एवं गैर-प्रायिकता विधियां (Sampling and estimation – concept, methods of sampling – probability and non-probability methods)
  • प्रतिचयन वितरण; केन्द्रीय सीमा प्रमेय; मानक त्रुटि; सांख्यिकीय अनुमान (Sampling distribution; central limit theorem; standard error; statistical estimation)
  • परिकल्पना परीक्षण, जेड टेस्ट; एनोवा (एनोवा); काई वर्ग परिक्षण, मैन व्हिटने यू टेस्ट, क्रुस्कल-वालिस एच टेस्ट; रैंक कोरिलेशन टेस्ट (Hypothesis testing, Z-test, ANOVA, Chi-square test, Mann-Whitney U test, Kruskal-Wallis H test, rank correlation test)
  • रिपोर्ट लेखन (Report writing)

इकाई-6: व्यवसायिक प्रबन्ध और मानव संसाधन प्रबन्ध (Business Management and Human Resource Management)

  • प्रबन्धन के सिद्धान्त और कार्य (Principles and functions of management)
  • संगठन का ढांचा : औपचारिक और अनौपचारिक संगठन; नियन्त्रण की विस्तृति (Organizational structure – formal and informal organization; span of control)
  • दायित्व और प्राधिकार : प्राधिकार का प्रत्यायोजन और विकेंद्रीकरण (Responsibility and authority – delegation of authority and decentralization)
  • अभिप्रेरणा और नेतृत्व : संकल्पना एवं सिद्धान्त (Motivation and leadership – concepts and theories)
  • निगम अभिशासन और व्यवसाय संबंधी नैतिकता (Corporate governance and business ethics)
  • मानव संसाधन प्रबंध : संकल्पना, भूमिका और कार्य (Human resource management – concept, role and functions)
  • मानव संसाधन सम्बन्धी योजना; भर्ती और चयन (Human resource planning; recruitment and selection)
  • प्रशिक्षण और विकास; उत्तराधिकार योजना (Training and development; succession planning)
  • प्रतिपूर्ति प्रबन्ध : जॉब मूल्यांकन, प्रोत्साहन एवं अनुषंगी लाभ (Compensation management – job evaluation, incentives and fringe benefits)
  • कार्य निष्पादन मूल्यांकन, 360 डिग्री कार्य निष्पादन मूल्यांकन सहित (Performance appraisal, including 360 degree performance appraisal)
  • सामूहिक सौदेबाजी और प्रबन्ध में कामगारों की प्रतिभागिता (Collective bargaining and workers’ participation in management)
  • व्यक्तित्व : बोध; अभिवृत्ति; मनोवेग; समूह की शक्ति; शक्ति और राजनीति; टकराव और समझौता; तनाव प्रबन्ध (Personality – perception, attitude, emotion, group dynamics, power and politics, conflict and negotiation, stress management)
  • संगठनात्मक संस्कृति : संगठनात्मक विकास एवं संगठनात्मक बदलाव (Organizational culture – organizational development and organizational change)

इकाई-7: बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाएं (Banking and Financial Institutions)

  • भारतीय वित्तीय प्रणाली का विहंगावलोकन (Overview of Indian financial system)
  • बैंकों के प्रकार : वाणिज्य बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी), विदेशी बैंक, सहकारी बैंक (Types of banks – commercial banks, Regional Rural Banks, foreign banks, cooperative banks)
  • भारतीय रिजर्व बैंक : कार्य, भूमिका तथा मौद्रिक नीति प्रबन्धन (Reserve Bank of India – functions, role and monetary policy management)
  • भारत में बैंकिंग क्षेत्र में सुधार, बेसल मानदण्ड; जोखिम प्रबन्धन; एनपीए प्रबन्धन (Banking sector reforms in India, Basel norms; risk management; NPA management)
  • वित्तीय बाजार : मुद्रा बाजार; पूंजी बाजार; सरकारी प्रतिभूर्ति बाजार (Financial markets – money market, capital market, government securities market)
  • वित्तीय संस्थाएं : विकास वित्तीय संस्थाएं (डीएफआई); गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनियां (एनबीएफसी); म्यूचुअल फंड; पेंशन फण्ड (Financial institutions – Development Financial Institutions, Non-Banking Financial Companies, mutual funds, pension funds)
  • भारत में वित्तीय नियामक एजेंसियां (Financial regulatory agencies in India)
  • वित्तीय समावेशन सहित वित्तीय क्षेत्र में सुधार (Financial sector reforms including financial inclusion)
  • बैंकिंग तथा अन्य वित्तीय सेवाओं का डिजिटलीकरण : इण्टरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल भुगतान प्रणाली (Digitalization of banking and other financial services – internet banking, mobile banking, digital payment systems)
  • बीमा : बीमा के प्रकार – जीवित एवं आजीवित सेवाओं का बीमा (Insurance – types of insurance – life and non-life insurance)
  • जोखिम का वर्गीकरण तथा प्रबन्धन; जोखिम की बीमायोग्यता के परिसीमक कारक (Classification and management of risk; insurability of risk)
  • पुनर्बीमा; बीमा का नियामक ढांचा – आईआरडीए और इसकी भूमिका (Reinsurance; regulatory framework of insurance – IRDA and its role)

इकाई-8: विपणन प्रबंधन (Marketing Management)

  • विपणन : संकल्पना और उपागम; विपणन माध्यम; विपणन मिश्रण (Marketing – concepts and approaches; marketing channels; marketing mix)
  • कार्यनीतिपरक विपणन योजना; बाजार खंडीकरण, लक्ष्य और स्थिति (Strategic marketing planning; market segmentation, targeting and positioning)
  • उत्पाद निर्णय : संकल्पना; उत्पाद रेखा; उत्पाद मिश्रण निर्णय (Product decisions – concept; product line; product mix decisions)
  • उत्पाद जीवन चक्र; नवीन उत्पाद जीवन चक्र (Product life cycle; new product development cycle)
  • कीमत संबंधी निर्णय : कीमत निर्धारण को प्रभावित करने वाले कारक; कीमत निर्धारण नीतियां तथा कार्यनीतियां (Price decisions – factors affecting price determination; pricing policies and strategies)
  • संवर्धन संबंधी निर्णय : विपणन में संवर्धन की भूमिका (Promotion decisions – role of promotion in marketing)
  • संवर्धन की विधियां – विज्ञापन; वैयक्तिक विक्रय; प्रचार; विक्रय संवर्धनात्मक साधन और तकनीक; संवर्धन मिश्रण (Methods of promotion – advertising; personal selling; publicity; sales promotion tools and techniques; promotion mix)
  • वितरण संबंधी निर्णय : वितरण के माध्यम, माध्यम प्रबंध (Distribution decisions – channels of distribution, channel management)
  • उपभोक्ता व्यवहार : उपभोक्ता की क्रय प्रक्रिया, उपभोक्ता के क्रय निर्णय को प्रभावित करने वाले कारक (Consumer behavior – consumer buying process, factors influencing consumer buying decisions)
  • सेवा विपणन (Services marketing)
  • विपणन की प्रवृत्तियां : सामाजिक विपणन; ऑनलाइन मार्केटिंग; ग्रीन मार्केटिंग; प्रत्यक्ष विपणन; ग्रामीण विपणन; सीआरएम (Trends in marketing – social marketing; online marketing; green marketing; direct marketing; rural marketing; CRM)
  • संभार प्रबंध (Inventory management)

इकाई-9: व्यवसाय के कानूनी पहलू (Legal Aspects of Business)

  • भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 : वैध संविदा के तत्व; पक्षकारों की क्षमता; स्वतंत्र सहमति (Indian Contract Act, 1872 – elements of valid contract; capacity of parties; free consent)
  • संविदा का निष्पादन; संविदा का उल्लंघन और संविदा उल्लंघन के खिलाफ उपाय; अर्ध संविदाएं (Performance of contract; breach of contract and remedies against breach of contract; quasi contracts)
  • विशेष संविदाएं : क्षतिपूर्ति और गारंटी की संविदाएँ; निक्षेप और गिरवी संविदाएं; एजेंसी की संविदाएं (Special contracts – contracts of indemnity and guarantee; contracts of bailment and pledge; contracts of agency)
  • माल विक्रय अधिनियम, 1930 : विक्रय और विक्रय करार, क्रेता सावधानी का नियम (Sale of Goods Act, 1930 – sale and agreement to sell, caveat emptor)
  • अप्रदत्त विक्रेता के अधिकार और क्रेता के अधिकार (Rights of unpaid seller and rights of buyer)
  • प्रक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 : प्रक्राम्य लिखतों के प्रकार; प्रक्राम्य और समनुदेशन (Negotiable Instruments Act, 1881 – types of negotiable instruments; negotiation and assignment)
  • प्रक्राम्य लिखतों की अस्वीकृति और उन्मोचन (Discharge and dishonor of negotiable instruments)
  • कंपनी अधिनियम, 2013 : कंपनियों की प्रकृति और प्रकार, कंपनी का गठन, प्रबंधन, कंपनी की बैठकें, संयुक्त पूंजी, कंपनी समापन (Companies Act, 2013 – nature and types of companies, incorporation of company, management, company meetings, share capital, winding up of company)
  • सीमित देयता साझेदारी : भारत में सीमित देयता साझेदारी (एलएलपी); एलएलपी के गठन का ढांचा और उसकी प्रक्रिया (Limited Liability Partnership – LLP in India; framework and procedure for LLP formation)
  • प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 : लक्ष्य, उद्देश्य और मुख्य प्रावधान (Competition Act, 2002 – goals, objectives and main provisions)
  • सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 : उद्देश्य और मुख्य प्रावधान; साइबर अपराध और दंड (Information Technology Act, 2000 – objectives and main provisions; cyber crimes and penalties)
  • सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 : मूल संकल्पना और महत्वपूर्ण प्रावधान (Right to Information Act, 2005 – basic concept and important provisions)
  • बौद्धिक संपदा अधिकार : पेटेंट, ट्रेडमार्क्स और कॉपीराइट्स; बौद्धिक संपदा में उभरते हुए मुद्दे (Intellectual Property Rights – patents, trademarks and copyrights; emerging issues in intellectual property)
  • माल और सेवा कर (जीएसटी) : जीएसटी की मुख्य विशेषताएं, लाभ और उद्देश्य; कार्यान्वयन तंत्र, दोहरे जीएसटी का कार्यचालन (Goods and Services Tax – main features, benefits and objectives of GST; implementation mechanism, operation of dual GST)

इकाई-10: आयकर और निगम कर योजना (Income Tax and Corporate Tax Planning)

  • आयकर : मूल संकल्पनाएं; आवासीय प्रस्थिति और कर भार (Income Tax – basic concepts; residential status and tax liability)
  • छूट प्राप्त आय; कृषि आय (Exempted income; agricultural income)
  • विभिन्न शीर्षों के अधीन कर योग्य आय का अभिकलन (Computation of taxable income under different heads)
  • सकल कुल आय से कटौती; व्यक्तियों का कर-निर्धारण (Deductions from gross total income; tax assessment of individuals)
  • आयों का सम्मिलित करना (Clubbing of income)
  • अंतर्राष्ट्रीय कराधान : दोहरा कराधान और इसका परिहार तंत्र, ट्रांस्फर प्राइसिंग (International taxation – double taxation and its avoidance mechanism, transfer pricing)
  • निगम कर योजना : संकल्पना और महत्व; कर परिहार बनाम कर अपवंचन (Corporate tax planning – concept and importance; tax avoidance vs tax evasion)
  • निगम कर योजना की तकनीकें; विशिष्ट व्यवसाय की स्थितियों में कर विचारण (Techniques of corporate tax planning; tax considerations in specific business situations)
  • बनाने या खरीदने संबंधी निर्णय लेना (Make or buy decisions)
  • किसी परिसंपत्ति का स्वामित्व या पट्टा (Own or lease an asset)
  • परिसंपत्ति का प्रतिधारण, परिसंपत्ति का नवीनीकरण या प्रतिस्थापन (Retention of asset, renewal or replacement of asset)
  • प्रचालनों को बंद करना या जारी रखना (Closing or continuing operations)
  • स्रोत पर कर की कटौती और संग्रहण; कर का अग्रिम भुगतान (Tax deduction and collection at source; advance payment of tax)
  • आयकर विवरणी को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दाखिल करना (Electronic filing of income tax returns)
Scroll to Top